लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के पांच साल: विपक्ष ने बोला हमला, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2021 11:24 IST

नोटबंदी के आज पांच साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर विपक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने पूछा है कि भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ और कालाधन वापस क्यों नहीं आया?

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांंधी ने पूछा- भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ, कालाधन वापस क्यों नहीं आया?शशि थरूर ने कहा- बिना सोचे-समझे लिया गया था नोटबंदी का फैसला8 नवंबर, 2016 को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक 500 और 1000 के नोट बंद करने का किया था ऐलान

नई दिल्ली: विपक्ष ने नोटबंदी के फैसले को लेकर सोमवार को एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से ठीक पांच साल पहले 8 नवंबर, 2016 को देश को संबोधित करते हुए तब प्रचलन में रहे 500 और 1000 के नोट तत्काल बंद करने की घोषणा की थी।

अचानक किए गए इस ऐलान से कई लोगों को काफी परेशानी हुई थी और महीनों तक लोगों को अपने नोट बदलवाने के लिए बैंकों के बाहर लाइनों में खड़ा रहना पड़ा था। एटीएम में भी कैश की कमी से लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी थी।

नोटबंदी के फैसले पर तब भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। बहरहाल, प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर एक बार फिर सवाल उठाया और पूछा, 'अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?'

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी लिखा कि नोटबंदी का फैसला एक खराब सोच थी और बुरी तरह से फैसलों को लागू किया गया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पांच साल पहले तेजी में, बिना सोचे-समझे, और खराब तरीके से लागू किए गए फैसले ने हमारी अर्थव्यवस्था के निचले हिस्से को गिरा दिया। ये जवाबदेही मांगने का समय है।'

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी नोटबंदी पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि इसने 'इनफॉर्मल सेक्टर को खत्म कर दिया"।

उन्होंने लिखा, 'सबसे गरीब को चोट लगी। अनौपचारिक क्षेत्र का क्षय हुआ। कोई काला धन बरामद नहीं हुआ, पर अमीर और अमीर हो गए। अर्थव्यवस्था में नकदी अब तक की सबसे उच्चतम स्तर पर है! इस सरकार को सिर्फ एक शख्स की सनक के लिए भारत को नीचे की ओर धकेलने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए'।

टॅग्स :प्रियंका गांधीनोटबंदीनरेंद्र मोदीशशि थरूरसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी