लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का आरोप- किसानों की आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर रही मोदी सरकार

By भाषा | Updated: November 11, 2019 06:27 IST

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज़्यादा सही समझा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी वाड्रा ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में किसानों की आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर रही है और उसे ‘दबाने’ का प्रयास कर रही है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ उस मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया है जिसमें दावा किया गया है कि किसानों की आत्महत्या से जुड़ी एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गयी है और ऐसा पहली बार हुआ है।

कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी वाड्रा ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में किसानों की आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर रही है और उसे ‘दबाने’ का प्रयास कर रही है।

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ उस मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया है जिसमें दावा किया गया है कि किसानों की आत्महत्या से जुड़ी एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गयी है और ऐसा पहली बार हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज़्यादा सही समझा।’’

एक अन्य ट्वीट में किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य देने की मांग करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘‘भाजपा सरकार ने किसानों की कैसी दुर्दशा कर रखी है? प्याज के बढ़ते दाम रोकने के लिए बाहर से प्याज आयात की जा रही है मगर हमारे किसान को मेहनत से उगाई प्याज का सही दाम ही नहीं मिलता।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसानों को सही दाम दो, सुविधा दो, सम्मान दो। किसान को मजबूर नहीं, मज़बूत करो।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘किसान को एक किलो प्याज के आठ रूपये मिल रहे हैं और बाज़ार में प्याज 100 रुपये किलो है। ये हो क्या रहा है?’’ 

टॅग्स :प्रियंका गांधीमोदी सरकारभारत सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण