लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट: अपने आवास से संसद तक जाने के लिए पीएम के लिए होगी अलग सुरंग, जानिए नए संसद भवन का मास्टर प्लान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 13:00 IST

केंद्र की नरेंन्द्र मोदी सरकार ने पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग बनाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल 2019 में जारी की थी। 2022 का सत्र नई बिल्डिंग में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में यह भी बताया गया है कि पीएम के घर को साउथ ब्लॉक के पास और उप-राष्ट्रपति के घर को नॉर्थ ब्लॉक के पीछे स्थानांतरित किया जाएगा।मास्टर प्लानर बिमल पटेल ने यह भी बताया है कि हालांकि ये कोई फिक्स प्लानिंग नहीं...है अगर कोई बेहतर सुझाव होगा तो बदलाव किया जा सकता है।

दिल्ली में बनने वाले नए संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास के लिए एक सुरंग बनाई जाएगी। ये सुरंग स्पेशली प्रधानमंत्री के लिए होगी। जो सीधे प्रधानमंत्री आवास से संसद तक जाएगी। सुरंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास से सीधे संसद भवन पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कई स्पेशल रूट भी बनाए जाएंगे। इसके पीछे ट्रैफिक कंट्रोल, राजनेताओं और नेताओं के वीआईपी कल्चर को खत्म करने में आसानी होगी। ये सुरंग और स्पेशल रूट प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाजे से भी बहुत महत्वपूर्ण है। 

अंगेजी वेबसाइट deccan herald में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सीईपीटी विश्वविद्यालय में पिछले सप्ताह "सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: रीमैजिनिंग एंड रिन्यूइंग ए नेशनल आइकॉन" पर एक प्रस्तुति में यह बातें साझा की गई हैं। इस कार्यक्रम में इस प्रोजेक्ट के मास्टर प्लानर बिमल पटेल ने कहा है कि ये आइडिया इसलिए है ताकी संसद भवन रोड पर ट्रैफिक और याताताय में लोगों को बाधा ना उठाना पड़े। याताताय पहले से अधिक सुलभ बनाने के लिए हमें ये प्लान बनाया है। ऐसा बाकी के देशों में भी किया जाता है। केंद्र की नरेंन्द्र मोदी सरकार ने पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग बनाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल 2019 में जारी की थी। 2022 का सत्र नई बिल्डिंग में होगा।    

जानें नए संसद भवन का मास्टर प्लान

दो घंटे के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में मास्टर प्लानर बिमल पटेल ने कहा है कि पीएम का काफिला अब दूर हो चुका है, क्योंकि उन्हें ऑफिस से घर और बाकी जगहों के लिए सुरंग से आने-जाने की सुविधा दी जाती है। इससे आप सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षा चिंताओं से भी मुक्त करते हैं, उन लोगों को अलग करना चाहिए जिन्हें उच्च सुरक्षा की आवश्यकता है और उन्हें दूर ही रखा जाना चाहिए।

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में यह भी बताया गया है कि पीएम के घर को साउथ ब्लॉक के पास और उप-राष्ट्रपति के घर को नॉर्थ ब्लॉक के पीछे स्थानांतरित किया जाएगा। रक्षा कर्मियों के मौजूदा कार्यालयों को हटा दिया जाएगा और उन्हें विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) कार्यालय से बदल दिया जाएगा। 

मास्टर डिजाइन के अनुसार, ये दो ब्लॉक, जो कई मंत्रालयों के घर हैं, को एक राष्ट्रीय संग्रहालय में बदल दिया जाएगा। योजना के अनुसार, साउथ ब्लॉक को “1857 तक भारत” के संग्रहालय में बदल दिया जाएगा। 

बेहतर सुझाव पर बदले जाएंगे प्लान: मास्टर प्लानर बिमल पटेल

मास्टर प्लानर बिमल पटेल ने कहा कि उत्तर और दक्षिण ब्लॉक को हमारे देश का एक भव्य राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने का विचार है, पटेल ने बार-बार कहा कि डिजाइन लगातार नए और बेहतर विचारों के साथ बदले जाएंगे। मास्टर प्लानर बिमल पटेल ने यह भी बताया है कि हालांकि ये कोई फिक्स प्लानिंग नहीं...है अगर कोई बेहतर सुझाव होगा तो बदलाव किया जा सकता है।

पटेल ने बताया, जिस फर्म ने एचसीपी डिजाइन का मास्टर प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक सेंट्रल विस्टा या राजपथ में 50,000 से 60,000 सरकारी कर्मचारियों के बीच समायोजन के लिए दस नए भवन बनाए जाएंगे। वर्तमान में, वे राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हैं। इसके लिए नई व्यवस्था की जाएगी। 

पटेल ने कहा, प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये बचेंगे जो किराए पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आवागमन को आसान बनाने के लिए भूमिगत शटल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन इमारतों की ऊंचाई ग्राउंड प्लस आठ मंजिलों से 36 मीटर लंबी होगी, जो इंडिया गेट से छह मीटर कम है।

उन्होंने कहा है कि भूमिगत सुरंग को प्रधानंमत्री आवास के सभी भवनों को जाएगा और जोड़ेगा भी। उन्होंने कहा कि हम ठीक पूरा प्रोजेक्ट वैसे ही बनाने का प्लान है, जैसे दुबई और सिंगापुर के हवाई अड्डे एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक कनेक्ट हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप