लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल में कांग्रेस पर जबरदस्त हमला, बोले- "जो विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं, वे यहां सरकार में आने के बाद क्या करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2022 16:32 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर भाजपा की जीत के लिए धुंआधार प्रचार करने के लिए सुजानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को कांटे की टक्कर दे रही विपक्षी दल कांग्रेस की जमकर आलोचना की और उसे गैर-जिम्मेदार पार्टी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि गैरजिम्मेदार कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी ठीक तरीके से नहीं निभा सकती है नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग न तो हिमाचल और न ही हिमाचल के लोगों की परवाह करते हैंकांग्रेस उड़ीसा में साफ, तेलंगाना से गायब, यूपी-बिहार ने तो पहले ही कांग्रेस को विदा कर दिया है

हमीरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर भाजपा की जीत के लिए धुंआधार प्रचार करने के लिए हमीरपुर के सुजानपुर पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को कांटे की टक्कर दे रही विपक्षी दल कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

कांग्रेस को गैरजिम्मेदार बताते हुए पीएम मोदी ने जमसभा में कहा,  "जो (कांग्रेस) विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं, आपके सवालों को लेकर हिलते भी नहीं हैं, वे यहां सरकार में आने के बाद आपके लिए क्या करेंगे? ऐसे लोगों पर भरोसा कर सकते हैं क्या? इसलिए अब हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है कि अब तो कांग्रेस को हिमाचल से निकालना ही पड़ेगा।"

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस को हमेशा यही लगता है कि हिमाचल की जनता 5 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस की नीति पर चलेगी। यही कारण है कि कांग्रेस वाले न तो हिमाचल और न ही हिमाचल के लोगों की परवाह नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम आए हैं। जहां कभी भाजपा को बहुत कमजोर माना जाता था वहां भी लोगों ने कमल का फूल खिला दिया लेकिन कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर हुआ करती थी, वहां पर भी उसकी स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती ही जा रही है।

कांग्रेस को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा कि कांग्रेस उड़ीसा से गायब, तेलंगाना में साफ, उत्तर प्रदेश और बिहार ने तो बहुत पहले ही कांग्रेस को विदा कर दिया है क्योंकि वो खुद को जनता से भी ऊपर मानती है और उसी का नतीजा है कि कांग्रेस धीरे-धीरे हर जगह से साफ हो गई।

कांग्रेस पर हिमाचल की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल के साथ विश्वासघात किया है उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के ही लोग हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था। वहीं भाजपा ने हिमाचल के हर घर को बुनियादी सुविधा से जोड़ने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है।

सुजारपुर की जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां के लोगों को जितना जानता हूं। इसलिए मैं यह कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद चुनाव लड़ रहे हैं, खुद ही अपना नेतृत्व कर रहे हैं और दोबारा भाजपा को वोट देकर जयराम ठाकुर को सरकार बनाने का मौका जरूर देंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJD
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल