लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुंबई में आज दिया जाएगा पहला लता दीनानाथ मंगेश्कर पुरस्कार, ट्वीट कर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 07:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई जाएंगे। उन्हें मुंबई में पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की आज 80वीं पुण्यतिथि पर ये सम्मान दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की आज 80वीं पुण्यतिथि पर दिया जाएगा पुरस्कार।पीएम नरेंद्र मोदी पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए मुंबई जाएंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मंगेशकर परिवार ने इस संबंध में इसी महीने घोषणा की थी। लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की आज 80वीं पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने भी इस संबंध में शनिवार को ट्वीट कर बताया था कि वे इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मुंबई जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वे लता दीदी के नाम से साथ जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करते हुए बहुत आभारी हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि लता मंगेशकर ने हमेशा एक मजबूत और समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया।

पिछले दिनों मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में बताया था कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस साल से पुरस्कार की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। लता मंगेशकर का इसी साल फरवरी में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में महान गायिका के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, जिन्हें वे अपनी बड़ी बहन मानते थे। 

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। बयान में कहा गया था, 'हम यह घोषणा करते हुए प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रथम पुरस्कार विजेता कोई और नहीं बल्कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं।' 

बयान के अनुसार मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का उद्देश्य संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है। मंगेशकर परिवार ने बयान में कहा दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को 'सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं' के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान) प्रदान किया जाएगा। 

राहुल देशपांडे को भारतीय संगीत के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार मिलेगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार 'संजय छाया' नाटक को दिया जाएगा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला