लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के कारण उत्तर भारत में मचा हाहाकार, पीएम मोदी ने दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मंत्रियों से लिया स्थिति का जायजा

By अंजली चौहान | Updated: July 10, 2023 15:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम राज्यों की भारी बारिश के कारण तबाही पर स्थिति का जायजा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बारिश से बाढ़ जैसे हालात दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 सालों का रिकॉर्ड हिमाचल में अबतक 14 लोगों की मौत

नई दिल्ली: इस समय देश की राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और तमाम राज्यों में बरसात के कारण बेकाबू स्थिति का जायया लिया।

दरअसल, पीएम मोदी ने सोमवार को मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और भारत के जिन हिस्सों में अत्यधिक बारिश की वजह से तबाही हुई, वहां के बारे में पूरी जानकारी ली।

पीएमओ की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही 

गौरतलब है कि भारी के कारण सबसे ज्यादा कही बर्बादी हुई है तो वह है हिमाचल प्रदेश। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को भविष्यवाणी की कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी लेकिन बारिश की तीव्रता भिन्न हो सकती है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को इस दौरान भारी बारिश की संभावना के बीच लोगों से अगले 24 घंटों तक घर में रहने की अपील की।

राज्य ने उन लोगों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबरों - 1100, 1070 और 1077 की घोषणा की है जो कठिनाई में हैं और उन्हें सहायता की आवश्यकता है।

दिल्ली में सीएम केजरीवाल की बैठक 

रविवार को दिल्ली में हुई भयंकर बारिश ने करीब 41 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। वहीं, हथनीकुड़ बराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ की स्थिति का खतरा जताया जा रहा है।

इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सीएम ने अधिकारियों के साथ योजना बनाई और उसे लागू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। 

पंजाब में भी बाढ़ के हालात 

बता दें कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए है। सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोग गाड़ियों से कही जा नहीं पा रहे हैं। मोहाली में बारिश के कारण कई रिहायशी इलाकों में पानी भरा नजर आया जहां लोग अपने-अपने घरों में कैद दिखाई दिए। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेशदिल्लीPMO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया