लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा, "मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिला जनादेश सामूहिक श्रम का नतीजा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 7, 2023 12:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार जीत का श्रेय पार्टी के सामूहिक श्रम को दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार जीत का श्रेय पार्टी के सामूहिक श्रम को दियाजीत ने तय कर दिया है कि पार्टी को सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत हैपीएम मोदी ने कहा कि यह पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक सभी नेताओं का योगदान है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार जीत का श्रेय पार्टी के सामूहिक श्रम को दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता हमारी एकजुटता और प्रतिबद्धता के कारण मिली है, इसलिए पार्टी को सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एक सांसद ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पीएम मोदी ने सांसद से कहा कि तीनों राज्यों में कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है, उसी का नतीजा है कि पार्टी को बहुमत मिला।

सांसद ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा कि यह पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक सभी नेताओं का योगदान है। जीत सामूहिक कार्य और सहयोग को प्रतिबिंबित करती है।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि अपने शासन मॉडल और प्रदर्शन के कारण भाजपा अब देश की सबसे "पसंदीदा पार्टी" बन गई है। भाजपा ने अपने जीत से साबित कर दिया कि उसके खिलाफ कहीं भी सत्ता विरोधी लहर नहीं थी और जन-समर्थक योजनाओं के प्रदर्शन और कार्यान्वयन के आधार पर जनता ने सत्ता की चाभी पार्टी को सौंपी है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जहां भाजपा 57 फीसदी बार दूसरी बार निर्वाचित हुई, वहीं कांग्रेस महज 20 फीसदी दूसरी बार निर्वाचित हुई है। कांग्रेस से बेहतर क्षेत्रीय दलों हैं, जिन्होंने 49 फीसदी दोबारा जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि भाजपा तीन बार 59 फीसदी दोबारा चुनी गई, जबकि कांग्रेस कभी नहीं।

इसके साथ ही पीएम मोदी की ओर से सभी सांसदों को 'विकसित भारत यात्रा' में शामिल होने के लिए कहा गया, जो सभी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता पहुंचाने की यात्रा है।

प्रधानमंत्री नो सांसदों को विश्वकर्मा योजना और विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों के लिए हालिया योजना में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPमध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो