लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच घटिया और छोटी है, कोई भी अच्छा काम करे प्रधानमंत्री को असुरक्षा महसूस होने लगती है'- मनीष सिसोदिया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 26, 2022 13:49 IST

राजधानी दिल्ली में चल रहे सियासी संग्राम के बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया। विशेष सत्र के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि मैंने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया है इसलिए सीबीआई की रेड डलवाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने एक पैसे की बेइमानी नहीं की है- मनीष सिसोदियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच घटिया और छोटी है- मनीष सिसोदिया1000 और रेड कर लोगे मेरे खिलाफ, कुछ नहीं मिलेगा- मनीष सिसोदिया

 नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले के आरोप में सीबीआई जांच का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच घटिया और छोटी है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है इसलिए उसे रोकने के लिए सीबीआई की रेड डलवाई जा रही है और तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा,  "यदि आज अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री होते और मैं किसी दूसरी पार्टी का शिक्षा मंत्री होता तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह ऐसी नीची हरकत नहीं करते। वह छोटी सोच नहीं रखते हैं कि कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसके घर पर सीबीआई की रेड डलवा दें।"

सिसोदिया ने आगे कहा,  "केजरीवाल पीएम होते तो मुझे बुलाते, प्यार से गले लगाते, पूछते कि कैसे कर रहे हो, हमें दूसरे राज्यों में भी करना है। कोई भी अच्छा काम करे प्रधानमंत्री को असुरक्षा महसूस होने लगती है। कहीं यह मेरी कुर्सी तो नहीं ले लेगा। यह जो हरकत है यह प्रधानमंत्री की घटिया सोच को दिखाती है। बताती है कि सोच कितनी छोटी है। इसी की वजह से हम आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़े हुए हैं।"

मनीष सिसोदिया ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को भी गलत बताया और कहा, "1000 और रेड कर लोगे मेरे खिलाफ, कुछ नहीं मिलेगा। मैंने एक पैसे की बेइमानी नहीं की है। दिल्ली के एजुकेशन को बेहतर जरूर किया है। फर्जी एफआईआर है, धूल में लठ चला रहे हैं। असली वजह यह है कि दुनियाभर में जो तारीफ हो रही है वह इनसे सहन नहीं होता है। 75 साल में यही होता आया है कि कोई काम करने लगे तो सीबीआई लेकर खड़े हो जाओ।"

बता दें कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराहट बढ़ गई है। एक तरफ भाजपा केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति में फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ आप ने भाजपा पर पार्टी तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीBJPअरविंद केजरीवालDelhi Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप