लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत में बेरोजगारी दर 6 साल में सबसे निचले स्तर पर है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 12, 2023 16:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा कर रही है और देश में बेरोजगारी दर पिछले छह वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर पिछले छह वर्षों में सबसे निचले स्तर पर हैउन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा हो रही हैंपीएम मोदी ने कहा कि भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेरोजगारी तेजी से कम हो रही है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा कर रही है और देश में बेरोजगारी दर पिछले छह वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। पीएम मोदी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के कौशल दीक्षांत समारोह में दिये वीडियो संदेश में कहा कि जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार सृजन नई ऊंचाई पर पहुंच गया है और एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार भारत में बेरोजगारी दर 6 साल में सबसे निचले स्तर पर है। यह देखते हुए कि भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेरोजगारी तेजी से कम हो रही है, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विकास का लाभ गांवों और शहरों दोनों तक समान रूप से पहुंच रहा है और इसके परिणामस्वरूप, गांवों और शहरों दोनों में नए अवसर समान रूप से बढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने भारत के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में अभूतपूर्व वृद्धि की ओर भी ध्यान दिलाया और महिला सशक्तिकरण के संबंध में पिछले वर्षों में भारत में शुरू की गई योजनाओं और अभियानों के प्रभाव को श्रेय दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली सरकारों में कौशल विकास के प्रति उपेक्षा की ओर इशारा करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने कौशल के महत्व को समझा और स्किलिंग, अपस्किलिंग और री-स्किलिंग के महत्व को समझते हुए अलग से मंत्रालय बनाया और एक अलग से बजट भी आवंटित किया।"

प्रधानमंत्री ने नौकरियों की तेजी से बदलती मांगों और प्रकृति पर ध्यान देते हुए स्किलिंग, अपस्किलिंग और री-स्किलिंग के अनुसार युवाओं को दक्षता के विकास पर प्रकाश डाला और कौशल को उन्नत करने पर जोर दिया।

प्रधान मंत्री ने कहा कि आज के वक्त में उद्योग, अनुसंधान और कौशल विकास संस्थानों का होना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने ने कौशल पर बेहतर फोकस को ध्यान में रखते हुए बताया कि पिछले 9 वर्षों में देश में लगभग 5,000 नए आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्थापित किए गए हैं, जिसमें 4 लाख से अधिक नई आईटीआई सीटें शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुद्रास्फीतिभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील