लाइव न्यूज़ :

Statue of Equality: पीएम नरेंद्र मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी' का किया अनावरण, 216 फीट है ऊंचाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 19:32 IST

हैदराबाद में पीएम मोदी ने शनिवार को अनुष्ठान में हिस्सा लेने के बाद 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का अनावरण किया।

Open in App
ठळक मुद्देपंचधातु से निर्मित है स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी, 216 फीट है ऊंचाईसंत श्री रामानुजाचार्य के स्मरण में बनाई गई है विशाल मूर्ति

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अनुष्ठान में हिस्सा लेने के बाद 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का अनावरण किया। भक्तिपूर्ण स्वर्ण पोशाक में, पीएम मोदी प्रार्थना स्थल पर बैठे और फिर मंदिर परिसर का दौरा किया, जहां बद्रीनाथ, अयोध्या, तिरुमाला सहित 108 विष्णु मंदिरों की प्रतिकृतियां रखी गई हैं।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी से युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। रामानुजाचार्य जी की यह प्रतिमा उनके ज्ञान, वैराग्य और आदर्शों की प्रतीक है।

बता दें कि 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की याद में बनाई गई है, जिन्होंने आस्था, जाति और पंथ सहित जीवन के सभी पहलुओं में समानता के विचार को बढ़ावा दिया।

मूर्ति 'पंचधातु' से बनी है, जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता शामिल हैं और दुनिया में बैठने की स्थिति में सबसे ऊंची धातु की मूर्तियों में से एक है। यह प्रतिमा 'भद्र वेदी' नामक 54 फीट ऊंचे आधार भवन पर लगाया गया है।

जिसमें वैदिक डिजिटल पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र, प्राचीन भारतीय ग्रंथों, एक थिएटर, एक शैक्षिक गैलरी के लिए समर्पित फर्श हैं, जिसमें श्री रामानुजाचार्य के कई कार्यों का विवरण है।

इस प्रतिमा की परिकल्पना श्री रामानुजाचार्य आश्रम के श्री चिन्ना जीयर स्वामी ने की है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का उद्घाटन 12 दिवसीय श्री रामानुज सहस्रब्दी समारोह का हिस्सा है, जो श्री रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप