लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का किया उद्घाटन, कहा - ये नई रेल लाइन, मुंबई को देगी अधिक रफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2022 17:26 IST

उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नई रेल लाइन, मुंबई वासियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएंगी, उनकी ईज ऑफ लिविंग बढ़ाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, लोकल की सुविधा को विस्तार देने के केंद्र के कमिटमेंट का है हिस्सारेलवे लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में शुक्रवार को ठाणे और दिवा के बीच नई चालू रेल लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा, ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठी रेल लाइन के शुभारंभ पर हर मुंबईकर को बहुत-बहुत बधाई। 

पीएम मोदी ने कहा, ये नई रेल लाइन, मुंबई वासियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएंगी, उनकी ईज ऑफ लिविंग ( Ease of Living) बढ़ाएगी। ये नई रेल लाइन, मुंबई की कभी ना थमने वाली जिंदगी को और अधिक रफ्तार देगी। 

उन्होंने कहा, आज से सेंट्रल रेलवे लाइन पर 36 नई लोकल चलने जा रही हैं। इनमें से भी अधिकतर AC ट्रेनें हैं। ये लोकल की सुविधा को विस्तार देने, लोकल को आधुनिक बनाने के केंद्र सरकार के कमिटमेंट का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा, मुंबई महानगर ने आज़ाद भारत की प्रगति में अपना अहम योगदान दिया है। अब प्रयास है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी मुंबई का सामर्थ्य कई गुणा बढ़े। इसलिए मुंबई में 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर हमारा विशेष फोकस है।

उन्होंने कहा, अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल आज मुंबई की, देश की आवश्यकता है। ये मुंबई की क्षमता को, सपनों के शहर के रूप में मुंबई की पहचान को सशक्त करेगी। ये प्रोजेक्ट तेज़ गति से पूरा हो, ये हम सभी की प्राथमिकता है।

मालूम हो कि ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं और इसमें 1.4 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर, 3 प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल हैं।

ये लाइनें मुंबई में उपनगरीय ट्रेन के यातायात के साथ लंबी दूरी की ट्रेन के यातायात के हस्तक्षेप को काफी हद तक दूर कर देंगी। इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबईRailways
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज