लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने रखा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आधारशिला, बोले-उड्डयन नीति से बढ़ेंगी नौकरियां

By स्वाति सिंह | Updated: February 18, 2018 17:29 IST

इस समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा "पुरानी सरकारों का स्वभाव लटकाना, अटकाना और भटकाना था। करीब-करीब 10 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट ऐसे ही लटके, अटके और भटके हुए थे। उनको हमने पूरा किया।

Open in App

मुंबई, 18 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। इस समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा "पुरानी सरकारों का स्वभाव लटकाना, अटकाना और भटकाना था। करीब-करीब 10 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट ऐसे ही लटके, अटके और भटके हुए थे। उनको हमने पूरा किया। धन का प्रबंध किया और आज तेज गति से वो काम आगे चल रहे हैं। उसी में से एक नवी मुंबई का एयरपोर्ट का काम है।" इसके लिए उन्होंने सरकार के काम करने के तौर तरीके की वजह बताई।  

समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा 'भारत विविधताओं से भरा देश है अगर इसे प्रॉपर कनेक्टिविटी मिल जाए तो इससे विकास होगा। टूरिज्म एक ऐसे सेक्टर है, जिसमें कम पूंजी निवेश से भी ज्यादा कमाई होगी। टूरिज्म बढ़ता है तो हर आदमी की कमाई बढ़ती है। भारत का एविएशन सेक्टर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार इस सेक्टर को बदलने के लिए एविएशन पॉलिसी लाई। एविएशन ने देश का टूरिज्म सेक्टर भी बढ़ेगा।"

इस परियोजना के तहत 16,700 करोड़ का फंड जारी किया गया हैं। इससे पहले इस परियोजना के लिए साल 1997 में 3,000 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया था लेकिन कुछ राजनीतिक अनिर्णय और फंडिंग मुद्दो को लेकर इसमें विलंब हो गया। अब 21 साल बाद आज इसका आधारशिला रखा गया। मुंबई के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज अपने कर्नाटक दौरे पर भी जाएंगें। वहां पीएम मोदी कर्नाटक में चुनावी रैली भी संबोधित करेंगे। 19 फरवरी को पीएम मोदी हैदराबाद में होने वाली वर्ल्ड कॉन्फ्रेन्स ऑन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।  इसके साथ ही जैन धर्म के बाहुबली महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए श्रवणबेलगोला भी जाएंगे। जैन समुदाय के इस प्रसिद्ध तीर्थस्थल की शुरुआत कल से हुआ है।

टॅग्स :मुंबईकर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है