लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: पीएम मोदी के भोपाल आने से पहले सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 22, 2025 13:51 IST

Madhya Pradesh: सुरक्षा एजेंसियों ने रूट पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।

Open in App

Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 फरवरी के भोपाल आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने रूट पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर भोपाल हरि नारायणचारी मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर कड़ा किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पीएम  करीब 23 घंटे भोपाल में रुकेंगे।इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।साथ ही  एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। प्रशासन ने सभा स्थल पर भी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा को देखते हुए आम जनता से अपील की गई है कि वे सहयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें। शहर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। स्थानीय पुलिस, एसपीजी और अन्य खुफिया एजेंसियां पूरी सतर्कता से निगरानी कर रही हैं। पीएम के आगमन से पहले बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वायड ने भी कई स्थानों की जांच की है।

सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और प्रशासन की सख्ती को देखते हुए शहर में पूरी तरह सतर्क माहौल बना हुआ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"