लाइव न्यूज़ :

G-20 समिट के लिए ओसाका, जापान रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 21:06 IST

जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वह विश्व नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देप जापान में इस हफ्ते होने वाली जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्वनेताओं से मुलाकात करेंगेट्रंप इसके साथ ही सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 समिट के लिए ओसाका, जापान रवाना हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते होने वाली जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्वनेताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वह विश्व नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।’’

अधिकारी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के इतर मुलाकातों की सूची में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ मुलाकात संभव है।

ट्रंप इसके साथ ही सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी बातचीत करेंगे। भारत में हाल में हुए आम चुनावों के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को फोन पर बधाई दी थी। अमेरिका द्वारा स्टील और अल्यूमीनियम समेत कुछ उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाए जाने के बाद इसके जवाब में भारत ने भी 16 जून को बादाम और अखरोट समेत 28 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था।

ट्रंप प्रशासन ने सामान्य तरजीही प्रणाली (जीएसपी) व्यापार कार्यक्रम के तहत लाभार्थी विकासशील राष्ट्र का भारत का दर्जा खत्म कर दिया था। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा को लेकर भारतीय चिंताओं के निराकरण का भी प्रयास किया है। ट्रंप की शी के साथ यह बैठक अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के बीच होगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है