लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम व पश्चिम बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 09:30 IST

आज विधानसभा चुनाव के पहले फेज में असम के 47 व पश्चिम बंगाल के 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों ही राज्यों में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। असम में कुल 3 फेज में मतदान होने हैं जबकि पश्चिम बंगाल में कुल 8 फेज में मतदान होने हैं। 

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू होने पर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘असम में पहले चरण का चुनाव शुरू हो गया है।

पात्र मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान का अनुरोध करता हूं। मैं खासतौर से अपने युवा मित्रों से वोट डालने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया। इन सीटों पर मतदाताओं से मैं रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।’’

भाजपा को असम में फिर से सत्ता में आने और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हराने की उम्मीद है। असम और बंगाल में क्रमश: तीन और आठ चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना दो मई को होगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम की जनता से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज असम में प्रथम चरण का मतदान है। मैं सभी भाई-बहनों और विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, विकास व समृद्धि को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में मतदान करें।

बता दें कि आज विधानसभा चुनाव के पहले फेज में असम के 47 व पश्चिम बंगाल के 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इन दोनों ही राज्यों में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। असम में कुल 3 फेज में मतदान होने हैं जबकि पश्चिम बंगाल में कुल 8 फेज में मतदान होने हैं। 

दोनों ही राज्यों में सुबह के 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि शाम के 6 बजे के बजाय अब साढ़े 6 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। आधे घंटे वोटिंग का समय ज्यादातर जगहों पर बढ़ा दिया गया है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम