लाइव न्यूज़ :

मोरबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ घटना स्थल का किया दौरा, बचाव कार्य जारी, मृतकों की संख्या हुई 135

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2022 16:46 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को मोरबी में घटनास्थल का दौरा किया। यहां हादसे के बाद मच्छू नदी में खोज और बचाव अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के तीसरे दिन भी मच्छू नदी में बचाव कार्य जारीइस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 135 पहुंचीपीएम मोदी ने हादसे में बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों से की मुलाकात

मोरबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी में घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ थे। पीएम मोदी मोरबी में हादसे का शिकार हुए पुल वाले स्थल पर पहुंचे। यहां हादसे के बाद अभी भी मच्छू नदी में खोज और बचाव अभियान जारी है। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 135 पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने यहां उन लोगों से भी मुलाकात की जो मोरबी में हुए हादसे में बचाव और राहत कार्यों में शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोरबी के सिविल अस्पताल में 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। मोदी उस अस्पताल में मरीजों से भी मिल सकते हैं, जहां कथित तौर पर प्रधानमंत्री के दौरे की उम्मीद में साफ-सफाई की गई थी। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें ओरेवा कंपनी के दो मैनेजर, दो टिकट क्लर्क के साथ दो ठेकेदार और तीन सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। इन सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। ब्रिटिश काल के ढांचे के रख-रखाव और संचालन का काम करने वाली फर्मों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया था। एक फर्म का मालिक कथित तौर पर लापता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील