लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अटल पुल का उद्घाटन, जानिए क्या है खासियत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 27, 2022 14:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त से दो दिन के लिए अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री अहमदाबाद नगर निगम की ओर से साबरमती रिवरफ्रंट पर बनाए गए अटल पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है जो साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी छोर पर बने फूलों के बाग और पूर्वी छोर पर बन रहे कला और संस्कृति केंद्र को आपस में जोड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है पुल का नामपुल को बनाने लिए 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल किया गया है300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है अटल पुल

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर जाएंगे। अपने गुजरात दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में अटल फुट-ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बना यह पैदल पुल साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बना है। पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया अटल पुल बेहद ही खूबसूरत है। इसकी सजावट भी शानदार तरीके से की गई है।

इस पैदल की कई खूबियां हैं जो इसे विशेष बनाती हैं। 300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा अटल पुल साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी छोर पर बने फूलों के बाग और पूर्वी छोर पर बन रहे कला और संस्कृति केंद्र को आपस में जोड़ता है। खास डिजाइन वाले इस पुल को बनाने में 74 करोड़ रूपये का खर्च आया है। अहमदाबाद नगर निगम की ओर से बनाया गया है। पुल के पास कैफेटेरिया बनाया गया है और बैठने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। पुल में सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है और रंग बदलने वाली एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं जो इसकी सुंदरता बढ़ा देती हैं। इस पुल के बन जाने से पैदल और साइकिल यात्रियों को आसानी होगी। लोग अब ज्यादा सहजता से साबरमती रिवर फ्रंट के खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकेंगे।

यह पुल शानदार इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। इसे बनाने के लिए 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल किया गया है। एलईडी रोशनी से सजाए गए अटल पुल की डिजाइन काफी आकर्षक है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अटल ब्रिज की तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को भुज जाएंगे। इस दौरान वह ‘स्मृति वन’ समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद में भारत में सुजूकी कंपनी के 40 सालों के सफर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातSabarmati Ashramअटल बिहारी वाजपेयीअहमदाबादAhmedabad Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम