लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री संसद के दरवाजे पर झुकते हैं, वह नाटक है", शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किया जबरदस्त हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2024 11:02 IST

शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला करते हुए दावा किया कि जब संसद में आम लोगों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा होती है तो पीएम मोदी उस समय राज्यसभा में केवल 20 मिनट के लिए आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो संंसद के दरवाजे पर शीश झुकाने का नाटक करते हैंपीएम मोदी संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के समय केवल 20 मिनट के लिए आते हैंशरद पवार ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारत में लगातार सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है

नई दिल्ली/मुंबई: देश के वयोवृद्ध राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला करते हुए दावा किया कि जब संसद में आम लोगों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा होती है तो पीएम मोदी उस समय राज्यसभा में केवल 20 मिनट के लिए आते हैं। एनसीपी (शरद पवार गुट) के मुखिया ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वो संसद के दरवाजे पर झुकने का केवल नाटक करते हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मुताबिक कोल्हापुर में मारे गए वामपंथी नेता गोविंद पानसरे के स्मारक का अनावरण करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोलते हुए शरद पवार ने कहा, "संसद सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के दरवाजे पर झुकते हैं, वह केवल उनका नाटक मात्र है।"

इसके साथ शरद पवार ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना उन्हें आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारत में लगातार सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है।

पवार ने पीएम मोदी पर परोक्ष आरोप लगाते हुए कहा, "आज देश में सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। स्वतंत्र आवाज़ को दबाया जा रहा है। स्वतंत्र लेखन पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और समाचार चैनलों को अवरुद्ध किया जा रहा है। इसका मतलब है कि सत्ता में बैठे लोगों को मौलिक अधिकारों पर हमलों की कोई परवाह नहीं है।"

उन्होंने हेमंत सोरेन के मामले को उठाते हुए कहा, "झारखंड में एक आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी मामले थोपे गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली में सरकार के मंत्रियों को जेल में डालकर अरविंद केजरीवाल को परेशान किया जा रहा है।"

शरद पावर ने सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, "लड़ाई सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है बल्कि उन लोगों का समर्थन करने की शपथ लिया जाना चाहिए, जिन पर अत्याचार किया जा रहा है और इसके लिए सभी समान विचारधारा वाली प्रगतिशील शक्तियों को एक साथ आने की जरूरत है।"

एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख ने दिवंगत तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर और कन्नड़ विद्वान एमएम कलबुर्गी की हत्याओं को याद करते हुए कहा, "हमलावर सोचते हैं कि वे प्रगतिशील शक्तियों को नष्ट कर देंगे लेकिन वैचारिक लड़ाई को विचारधारा से लड़ने की जरूरत है। हालांकि, बिना किसी विचारधारा के प्रवृत्ति वाले लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं और इस तरह के कृत्य करते हैं।"

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदीNCPराज्य सभासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?