लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कल से प्राइमरी स्कूल बंद, ऑड-ईवन भी लग सकता है, प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2022 12:12 IST

दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 5 नवंबर से बंद करने का फैसला किया है। साथ ही गाड़ियों पर ऑड-ईवन फर्मूला लागू करने के भी संकेत दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 5 नवंबर से प्राइमरी स्कूलों को बंद कर कर दिया जाएगा।प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए फैसला, 5वीं कक्षा से ऊपर के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटी भी बंद।अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में ऑड-ईवन भी लगाया जा सकता है।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्राइमरी स्कूलों को कल से बंद करने का फैसला किया। केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को चलते बच्चों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, इसका ख्याल रखा जाएगा। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि 5वीं कक्षा से ऊपर के बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटी भी अभी बंद रहेगी। ये तमाम बंदिशें प्रदूषण की स्थिति में सुधार आने तक लागू रहेंगी। 

'पंजाब में पराली जलाने की जिम्मेदारी लेते हैं'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह दोषारोपण और राजनीति का समय नहीं है।

उन्होंने कहा, 'पंजाब में पराली जलाए जाने को लेकर हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।' केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाए जाने के सिर्फ छह महीने हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हमने इसे नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं। अगले साल तक पराली जलाने में कमी आएगी।'

वहीं, भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में धान की भारी पैदावार के चलते पराली की मात्रा और बढ़ी है। उन्होंने अगले साल नवंबर तक इस समस्या का समाधान निकालने का वादा किया।

दिल्ली में लगेगा ऑड-ईवन!

अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए कि अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो आने वाले दिनों में दिल्ली में गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला इस साल फिर लगाया जा सकता है।

इस बीच बता दें कि सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर नए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को सुनवाई के लिए 10 नवंबर को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया। चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने वकील शशांक शेखर झा के प्रतिवेदन पर संज्ञान लिया।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअरविंद केजरीवालदिल्ली-एनसीआरवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी