लाइव न्यूज़ :

19 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की कटौती, घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 12:32 IST

वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत अब दिल्ली में 2,219 रुपये, कोलकाता में 2,322 रुपये, मुंबई में 2,171.50 रुपये और चेन्नई में 2,373 रुपये होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 मई को 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।19 मई को रसोई गैस की कीमतों में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई थी।

नई दिल्ली: 1 जून से शहरों में 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत अब दिल्ली में 2,219 रुपये, कोलकाता में 2,322 रुपये, मुंबई में 2,171.50 रुपये और चेन्नई में 2,373 रुपये होगी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 मई को रसोई गैस की कीमतों में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई थी।

बता दें कि, 1 मई को 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, 1 अप्रैल को 19 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 2,253 रुपये कर दी गई थी। जबकि 1 मार्च को वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 105 रुपये की वृद्धि की गई थी।

वहीं दूसरी ओर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) ने दिल्ली में जेट ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में 1.3 प्रतिशत की कटौती कर 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दी है।

टॅग्स :एलपीजी गैसLPGमहंगाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज