लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारों ने पी.ए.सी. को खत्म करके प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश की- योगी आदित्यनाथ

By शिवेंद्र राय | Updated: July 12, 2022 16:54 IST

पिछली सपा और बसपा सरकारों पर जमकर बरसते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जानबूझकर पीएसी को खत्म करने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए ऐसा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली सरकारों ने पीएसी को खत्म करने की कोशिश की- योगीपीएसी की 54 कंपनियों को समाप्त किया गया- योगीपीएसी की 54 कंपनियों को समाप्त किया गया- योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड की सलामी ली। सलामी के पश्चात मुख्यमंत्री ने पीएसी के नए जवानो को संबोधित भी किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ पिछली सरकारों पर जमकर बरसे। योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सपा और बसपा सरकारों ने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने पीएसी बल को पूरी करह समाप्त करने का प्रयास किया। पीएसी की 54 कंपनियों को समाप्त कर के प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तब पुलिस और पीएसी में भर्तियां रुकी हुई थीं। नई सरकार गठन के बाद हमने भर्तियों में तेजी लाई और 162000 जवानों की भर्ती की। अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार में भर्तियों को समय से पूरा भी किया जाता है और पुलिसकर्मियों को समय से पदोन्नति भी दी जाती है ताकि वो बढ़े हुए मनोबल के साथ काम कर सकें।

भाजपा सरकार ने सुविधाएं बेहतर कीं

दीक्षांत समारोह में सलामी लेने के बाद अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया है। पिछली सरकारों के दौरान न तो आवासीय सुविधाएं उपलब्ध थीं न ही बैरक अच्छे थे। प्रशिक्षण सुविधाओं का भी अभाव था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस कर्मियों की सुविधाओं के लिए बैरक और आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया गया है।

अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि यूपी पुलिस बल और पीएसी में भर्ती की प्रक्रिया को एक साथ जोड़कर प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता का विस्तार करते हुए पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए गए हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबीएसपीPACअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए