लाइव न्यूज़ :

Presidential Election Results 2022: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में ही हासिल किया मुकाम

By रुस्तम राणा | Updated: July 21, 2022 20:18 IST

राष्ट्रपति चुनाव के तीसरे राउंड के नतीजों में ही उन्होंने जीत का परचम लहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देद्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50% अंक पार कियायशवंत सिन्हा ने द्रॉपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंएनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट मूल्य मिले

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। राष्ट्रपति चुनाव के तीसरे राउंड के नतीजों में ही उन्होंने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी वोटों के अंतरों से मात दी है। उनके गृह राज्य उड़ीसा में जश्न का माहौल है। इस जीत के साथ मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। 

तीसरे राउंड में कवर किए गए राज्यों में केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट प्राप्त हुए। यहां भी मुर्मू 291 वोटों से आगे रहीं। एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट मूल्य मिले हैं तो यशवंत सिन्हा ने 2, 61062 वोट वैल्यू हासिल की है। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50% अंक पार किया।

विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने इस मौके पर मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

इस राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी विपक्ष की एकता को तोड़ने में भी कामयाब रही। 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दिया।  

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीयशवंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारतAssam Election Results 2026: असम में 126 सीटों में से NDA बहुमत के पार, हैट्रिक की ओर बीजेपी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार