लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी कोरोना वायरस का खतरा, BJP सांसद दुष्यंत सिंह से 18 मार्च को की थी मुलाकात

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 18:39 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 223 मामलों की पुष्टि हुई है और उनके संपर्क में आए 6,700 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन से 9 मार्च को वापस आने के बाद कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। दुष्यंत सिंह ने 18 मार्च को खुद तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया है। 

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसोलेशन में बीजेपी के सांसद दुष्यंत सिंह 18 मार्च 2020 को मिले थे। बीजेपी के सांसद और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह 15 मार्च को लखनऊ के उस पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर गईं थीं।  बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर ने देश में हड़कंप मचा दी है। दुष्यंत सिंह ने 18 मार्च को खुद तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया है। 

दुष्यंत सिंह ने 18 मार्च को ट्वीट कर बताया था, आज माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा राजस्थान व उत्तरप्रदेश के सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कनिका कपूर के साथ थे पार्टी में शामिल

लंदन से 9 मार्च को वापस आने के बाद कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। एक टीवी चैनले से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा है, जिस पार्टी में मैं गया था वहां कनिका कपूर भी मौजूद थीं। वह एक पारिवारिक आयोजन था। पार्टी में मेरे साथ मेरा पूरा परिवार गया था। जब से यह खबर मिली है कि कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव हैं, मैं और मेरा पूरा परिवार  आइसोलेशन में चले गए हैं। 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी कोरोना का खतरा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा है। वसुंधरा राजे ने लखनऊ में खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा राजे संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ 15 मार्च को लखनऊ में पार्टी में थी। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ एक रात्रिभोज में हिस्सा लिया। कनिका भी वहां अतिथि थी। सावधानी के तौर पर मेरे बेटे और मैंने अपने आप को तुरंत सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है।

जानें कनिका कपूर से कैसे हो सकता है सबको कोरोना का खतरा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से 9 मार्च को लौटने के बाद लखनऊ एक पार्टी में गई थीं। कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की तरफ से आयोजित की गई थी और इसी में कनिका शामिल हुईं। उन्होंने एक पार्टी अपने घर पर और दूसरी ताज होटल में दी थी। 

इस पार्टी में कई नेताओं ने शिरकत की थी। इसमें कथित रूप से यूपी सरकार से जुड़े कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात आ रही है।

कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

लखनऊ के अलावा कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं थी। कनिका के रिश्तेदार संजय टंडन ने एनबीटी से बात करते हुए कहा है कि गृह प्रवेश की पार्टी में 15-20 लोग आए थे। अब उन्हें कनिका के पॉजिटिव होने का पता चला। पूरी परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतआरएसएस विजयादशमी रैलीः अमेरिका को व्यापार करना है?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-स्वदेशी और स्वावलंबन का कोई विकल्प नहीं, बढ़-चढ़कर अपनाएं युवा पीढ़ी

भारतराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आरएसएस ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील