लाइव न्यूज़ :

Sudha Murty: राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 8, 2024 13:32 IST

Sudha Murty: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी एवं समाजसेवी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मानोनीत किया है राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मानोनीत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मानोनीत कियापीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाईइंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं सुधा मूर्ति

नई दिल्ली:  इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी एवं समाजसेवी सुधा मूर्ति  (Sudha Murthy) को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मानोनीत किया है राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मानोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को  राज्यसभा में नामांकित किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।"

बता दें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। 2006 में उन्हें भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए मूर्ति को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। सुधा मूर्ती ने नौ से ज्यादा उपन्यास लिखे है। उनके नाम पर अनेक कथासंग्रह हैं।

पुणे में टेल्को में काम करने के दौरान, वह अपनी आत्मा साथी नारायण मूर्ति से मिलीं और उन्होंने शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं अक्षता और रोहन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की शादी नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई है।

टॅग्स :Sudha Murthyनरेंद्र मोदीइंफोसिसinfosysद्रौपदी मुर्मूDraupadi Murmu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?