लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर कार्रवाई संभव, पीएम मोदी को जिताने की थी अपील

By निखिल वर्मा | Updated: April 4, 2019 16:20 IST

बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने संबंधी बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। उनके बेटे राजवीर सिंह को इस बार बीजेपी ने एटा से लोकसभा का टिकट दिया है।

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्रवाई कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कार्रवाई के लिए फाइल को गृह मंत्रालय भेज दिया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने संबंधी बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। उनके बेटे राजवीर सिंह को इस बार बीजेपी ने एटा से लोकसभा का टिकट दिया है। कल्याण सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की थी। आयोग ने इसे आचार संहिता लागू रहने के दौरान संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का राजनीतिक बयान माना है।

आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ के ज़िलाधिकारी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इसकी जांच में सिंह के खिलाफ आरोप की पुष्टि हुई है। इससे पहले 1990 में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल गुलशेर अहमद द्वारा बेटे के लिए प्रचार करने पर आयोग ने नाराजगी जतायी थी। बाद में अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

क्या कहा था राज्यपाल ने : कल्याण सिंह ने अपने कथित बयान में कहा था,हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल