लाइव न्यूज़ :

राज्यपालों के सम्मेलन को राष्ट्रपति कोविंद ने किया संबोधित, कहा- केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के लिए आप महत्वपूर्ण कड़ी हैं

By भाषा | Updated: November 24, 2019 21:53 IST

राज्यपालों और उप राज्यपालों के 50वें सम्मेलन के समापन संबोधन में राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि राज भवनों को लोगों के अनुकूल बनाया जाए।

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल और उप राज्यपाल “सर्वाधिक महत्वपूर्ण कड़ी” हैं। राज्यपालों और उप राज्यपालों के 50वें सम्मेलन के समापन संबोधन में राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि राज भवनों को लोगों के अनुकूल बनाया जाए। राष्ट्पति ने कहा कि मंगलवार को देश संविधान की 70वीं वर्षगांठ मनाएगा। उन्होंने कहा, “इस दिन मूल कर्तव्यों के बारे में जागरुक करने के लिए नागरिकों के बीच एक अभियान की शुरुआत की जाएगी।”

उन्होंने उम्मीद जताई की सभी राज भवन संविधान दिवस का उत्सव प्रभावी तरीके से मनाएंगे और मूल कर्तव्यों के बारे में जागरुक करने में राज्यपाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कोविंद के हवाले से कहा गया, “हमारे संघीय ढांचे में राज्यपाल का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण कड़ी है। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में राज्यपाल की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

राष्ट्पति ने यह सुझाव भी दिया कि राजभ‍वनों को बेहतर बनाया जाए और आम लोग वहां आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पद के बारे में आम लोग मानते हैं कि ये एक ऐसी औपनिवेशक विरासत है, जो उनके लिए उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस धारणा को बदलने के लिए लगातार प्रयास करें। सम्मेलन में आदिवासी कल्याण और जल, कृषि, उच्च शिक्षा और सुगम जीवन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

टॅग्स :रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस विजयादशमी रैलीः अमेरिका को व्यापार करना है?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-स्वदेशी और स्वावलंबन का कोई विकल्प नहीं, बढ़-चढ़कर अपनाएं युवा पीढ़ी

भारतराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आरएसएस ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

पूजा पाठक्या है ‘World Peace Centre’?, 2 मार्च को होने जा रहा उद्घाटन, आचार्य लोकेश के नेतृत्व में विश्व शांति का नया युग!

भारतOne Nation One Election Bill: प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, कल्याण बनर्जी और श्रीकांत शिंदे होंगे मेंबर?, वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनने वाली JPC में शामिल...

भारतOne Nation One Election Bill: ‘एक देश, एक चुनाव’ में लोकतांत्रिक पेंच भी हैं?, कम खर्च में लोकतांत्रिक अनुष्ठान को संपन्न

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए