लाइव न्यूज़ :

मोदी हमारे ‘ब्रह्मास्त्र’ हैं और तेलंगाना में इसका इस्तेमाल करेंगे : भाजपा नेता

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 20, 2018 19:28 IST

तेलंगाना प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के . लक्ष्मण 23 जून से सात जुलाई तक राज्यभर में ‘ जन चैतन्य यात्रा ’ का आयोजन कर रहे हैं। 

Open in App

हैदराबाद , 20 जून: तेलंगाना में एक साल से भी कम समय में लगातार विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा ने राज्य में टीआरएस सरकार के खिलाफ राजनीतिक अभियान तेज कर दिया है।  तेलंगाना प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के . लक्ष्मण 23 जून से सात जुलाई तक राज्यभर में ‘ जन चैतन्य यात्रा ’ का आयोजन कर रहे हैं। लक्ष्मण ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य के . चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनमत बनाना और केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 12 या 13 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे। राज्य में 17 लोकसभा सीटों में भाजपा का लक्ष्य सिकंदराबाद समेत 15 पर जीत हासिल करना है। सिकंदराबाद से अभी केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय सांसद हैं। लक्ष्मण ने बताया कि वरिष्ठ पार्टी नेता राम माधव को पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है और नरेंद्र सिंह तोमर तथा मंगल पांडे को चार - चार निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के पुलिस चीफ बोलें-अब काम करना होगा आसान, आतंकी ऑपरेशन में भी आएगी तेजीभाजपा ने 2014 के चुनावों में तेलंगाना में केवल एक लोकसभा सीट जीती थी और 119 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास पांच सीटें हैं। पार्टी ने असम और त्रिपुरा में अपने प्रदर्शन से प्रेरणा लेते हुए अपने लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। भाजपा ने असम और त्रिपुरा में पहले के बिना किसी राजनीतिक आधार के सत्ता हासिल की। लक्ष्मण ने कहा , ‘‘ लोग कहते हैं कि केसीआर (के चंद्रशेखर राव) मजबूत सरकार है। लेकिन वह माणिक सरकार से ज्यादा मजबूत नहीं हो सकते। यहां तक कि हमारे पास त्रिपुरा में दो फीसदी वोट प्रतिशत नहीं था और ना ही एक भी विधायक था। ’’ उन्होंने टीआरएस सरकार पर चुनावी वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा , ‘‘ तेलंगाना के लोग आक्रोशित और नाराज हैं। वे बदलाव चाहते हैं और भाजपा एक विकल्प है। कांग्रेस , तेदेपा और टीआरएस में कोई अंतर नहीं है। ’’ लक्ष्मण ने कहा , ‘‘ हम अकेले लड़ेंगे। हमारा लक्ष्य तेलंगाना में सरकार बनाना है। मोदी हमारे ‘ ब्रह्मास्त्र ’ हैं और इसे तेलंगाना में इस्तेमाल किया जाएगा। ’’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?