लाइव न्यूज़ :

बिमल जुल्का देश के नए CIC, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 15:52 IST

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना आयुक्त बिमल जुल्का को शुक्रवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया।सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिमल जुल्का को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के पद की शपथ दिलाई। बिमल जुल्का मध्य प्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत IAS अधिकारी हैं।

सूचना आयुक्त बिमल जुल्का को शुक्रवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई।

सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद सीआईसी का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं, जबकि अभी छह सूचना आयुक्त ही हैं। जुल्का के सीआईसी नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त रह गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति ने पिछले महीने पूर्व सूचना एवं प्रसारण सचिव जुल्का के नाम की सीआईसी पद के लिए सिफारिश की थी। नियमों के मुताबिक सीआईसी की नियुक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। समिति में लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

सूचना आयुक्त बिमल जुल्का को शुक्रवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई।

सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं। अभी छह सूचना आयुक्त हैं। जुल्का के सीआईसी के रूप में नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं। 

टॅग्स :दिल्लीरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है