लाइव न्यूज़ :

मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:06 IST

Open in App

मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस वर्ष 29 से 31 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए जिले में इन दिनों हर घर, बाजार, मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बीच ही यह त्योहार मनाया गया था। इस बार भी कोविड-19 नियमों के पालन के बीच त्योहार मनाए जाएंगे। समूचे ब्रज क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। नन्दगांव में नन्दीश्वर पहाड़ी पर स्थित नन्दबाबा मंदिर में भी श्रावण पूर्णिमा से ही श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। नन्दभवन के सेवायत ब्रजेंद्र शरण गोस्वामी ने बताया कि इस बार सभी जगह एक ही दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को जन्माष्टमी और 31 अगस्त को नन्दोत्सव मनाया जाएगा। श्रीकृष्णोत्सव-2021 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम मिल-जुल कर तैयारियां कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सैकड़ों लोक कलाकार भी भाग लेंगे। सुरक्षा के हिसाब से श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित पूरे नगर को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटकर व्यापक व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि जन्मस्थान परिसर को ‘रेड जोन’ घोषित करते हुए उसे भी ‘ए’ और ‘बी’ जोन में विभाजित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी प्रकार, वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को एक तरफ से प्रवेश कराया जाएगा तो दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारतश्री बांके बिहारी मंदिरः लाइन लगाकर प्रभु दर्शन कीजिए, VIP पास बंद, सीधा प्रसारण शुरू

पूजा पाठराम और कृष्ण की कथा में है अमृत धारा

पूजा पाठKrishna Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण जन्म उत्सव का दिन?, भूलकर भी ना कीजिए ये 3 काम

पूजा पाठKrishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर घर लाएं 5 चीजें, मुरली मनोहर को बहुत खास, भर देंगे खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो