लाइव न्यूज़ :

प्रवीण तोगड़िया ने PM मोदी को लिखा भावुक खत, मांगा मिलने का समय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 00:30 IST

वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह पीएम मोदी को खत खिलने के कारण चर्चा में आए हैं।

Open in App

वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह पीएम मोदी को खत खिलने के कारण चर्चा में आए हैं। दरअसल प्रवीण तोगडि़या अब राम मंदिर के साथ-साथ किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की बात कही है। खबर के मुताबिक तोगड़िया ने पीएम से मिले का वक्त भी मांगा है। उन्होंने खत के जरिए केंद्र सरकार से कई मुद्दों को लेकर नाराज चल रहे तोगड़िया ने पीएम को कई पुरानी बातें भी याद दिलाई हैं। 

उन्होंने मोदी को अपने साथ गुजारे समय को याद दिलाया है। खबर के अनुसार इस खत में उन्होंने लिखा है 'बहुत वक्त से हम दोनों का दिल से संवाद नहीं हुआ, जो 1972 से 2005 तक होता रहा था। समय-समय पर देश के, गुजरात के और आपके भी जीवन में जो प्रश्न उपस्थित हुए, उनपर हम दोनों ने साथ रहकर बहुत काम किया। हमारे घर, ऑफिस में आपका आना, साथ में भोजन, चाय ठहाके लगाकर हंसना, मुझे विश्वास है आप कुछ भी नहीं भूले हो।'

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी लिखा है 'मित्रता और मोटा भाई के नाते हमारी कई विषयों पर खुलकर चर्चा होती थी, एक दूसरे के साथ, एक दूसरे के लिए खड़े रहे थे। जो 2002 से कम होता गया, जब हजारों हिंदू गुजरात में जेल भेजे गए और 300 के करीब हिंदू गुजरात की पुलिस की गोलियों से मारे गए।

तोगड़िया ने तंज कसते हुए कहा कि  'विकास के लिए हिंदुओं को अपमानित करने की आवश्यकता नहीं होती। दोनों साथ साथ चल सकते हैं, लेकिन बातचीत होनी चाहिए। खत के अंत में उन्होंने लिखा कि मुझे पता है मेरे खत का जवाब नहीं आएगा, एक बिछड़ा मित्र फोन उठाकर बात कर मिलने का समय तय करेगा ऐसी उम्मीद के साथ।'  

टॅग्स :प्रवीण तोगड़ियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील