लाइव न्यूज़ :

Praveen Darekar News: लिफ्ट में 10 लोग आने की जगह, 17 सवार?, 20 मिनट फंसे रहे भाजपा MLC प्रवीण दरेकर और 2 विधायक, लोहे की छड़ों से बाहर निकाला,देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 20:47 IST

Praveen Darekar News: आयोजक ने बताया कि वसई (पश्चिम) के कौल हेरिटेज सिटी में स्थित एक ‘बैंक्वेट हॉल’ में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जहां पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास पर एक मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोहे की छड़ों की मदद से बाहर निकालना पड़ा। सभी लोग चिंतित दिखाई दिए।दरेकर और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुंबईः भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर और दो विधायक रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 मिनट तक एक भीड़भाड़ वाली लिफ्ट में फंसे रहे और उन्हें लोहे की छड़ों की मदद से बाहर निकालना पड़ा। आयोजकों ने यह जानकारी दी। एक आयोजक ने बताया कि वसई (पश्चिम) के कौल हेरिटेज सिटी में स्थित एक ‘बैंक्वेट हॉल’ में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जहां पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास पर एक मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया था।

 

लिफ्ट अचानक रुकने के समय मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रमुख दरेकर के साथ वसई की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित और नालासोपारा के विधायक राजन नाइक भी थे। सूत्रों के अनुसार, लिफ्ट में अधिकतम 10 लोग आ सकते हैं, लेकिन उस समय उसमें 17 लोग सवार थे, जिसके कारण तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने कहा कि अचानक लिफ्ट रुकने से अंदर मौजूद सभी लोग चिंतित दिखाई दिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं और लिफ्ट के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। लोहे की छड़ों की मदद से, उन्होंने जबरन लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आयोजक ने कहा, "अंदर फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।” इसके बाद दरेकर और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति