लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने फिर नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-उन पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2022 15:27 IST

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उन पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है। किशोर ने कहा कि नीतीश न तो भाजपा के ही हैं और न राजद के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार किसी पार्टी के नहीं हैं, न तो वह भाजपा के हैं और न ही राजद के हैं: प्रशांत किशोरमैं नीतीश कुमार को सीएए-एनआरसी के समय में समझ गया कि उन पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है: किशोर

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि नीतीश पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि केवल महागठबंधन बनाकर भाजपा को नहीं हरा सकते। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी पार्टी के नहीं हैं। न तो वह भाजपा के हैं और न ही राजद के हैं। पीके ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को सीएए-एनआरसी के समय में समझ गया कि उन पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

पीके ने विपक्षी एकजुटता पर तंज कसते हुए कहा कि जनता और नेता को लगता है कि अगर सब पार्टी एक साथ हो जाए तो भाजपा को हराया जा सकता है। लेकिन यह आखिरी सच नहीं है। 2015 के बाद ऐसे जितने भी प्रयोग हुए हैं, उसमें गठबंधन, महागठबंधन को ज्यादातर हार मिली है और भाजपा को जीत मिली है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, असम इसका सीधा उदहारण है, और जो प्रयास बिहार में नीतीश कुमार के तरफ से किए जा रहे हैं, उसका हाल भी कुछ वैसा ही होने वाला है। इस बीच नीतीश कुमार की साख पर पीके द्वारा सवाल खड़े करने वाले बयान पर जदयू ने करारा पलटवार किया है। 

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जो खुद भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं, वो नीतीश कुमार को सर्टिफिकेट दे, ये शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए राजनीति की है और ये बिहार की जनता के साथ-साथ देश भी जानता है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार समाचारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब