लाइव न्यूज़ :

भाजपा या एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें, पीके ने फिर से सीएम नीतीश पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2022 16:57 IST

बिहारः प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि अगर आपका भाजपा या एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें। आपके पास हर समय दोनों तरीके नहीं हो सकते।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि वह भाजपा के संपर्क में हैं।नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।जदयू ने प्रशांत किशोर के दावे को खारिज कर दिया था।

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जारी जुबानी जंग और तेज होती जा रही है। पीके ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि वह भाजपा के संपर्क में हैं।

 

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि अगर आपका भाजपा या एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें। आपके पास हर समय दोनों तरीके नहीं हो सकते। कुछ दिन पहले पीके ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा के साथ संवाद के लिए एक रास्ता खुला रखा है।

उन्होंने कहा था कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, वे यह जानकर चकित रहे जाएंगे कि उन्होंने भाजपा के साथ रास्ता खुला रखा है। वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं।

हालांकि जदयू ने उनके दावे को खारिज कर दिया था। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काहे आप उस आदमी (प्रशांत किशोर) का नाम लेते हो। आप कृपा करके कभी मुझसे उनके बारे में मत पूछिए। एक बार तो हम बता ही दिए हैं। आखिर जिसको मर्जी है, रोज बोलता रहता है। उसको ठीक से जानते हैं। यही बोलता रहता है अपनी पब्लिसिटी के लिए।

ये सब आप जानते ही हैं। बोलते रहने दीजिए, क्या फर्क पड़ता है हम लोगों को। हम तो किसी जमाने में उसको बहुत माना। अभी उसका क्या है और क्या बोलता है, बोलते रहने दीजिए। इसका कोई मतलब नहीं। हमने जिन लोगों की इज्जत की है, आपको मालूम है। उन्होंने (प्रशांत किशोर) मेरे साथ कितना दुर्व्यवहार किया है। क्या कीजिएगा। छोड़ दीजिएगा उसको कोई कमेंट ही मत कीजिए उस पर।

टॅग्स :बिहारप्रशांत किशोरनीतीश कुमारहरिवंशजेडीयूBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत