लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:35 IST

Open in App

दिवंगत प्रणब मुखर्जी की दूरदर्शी और राजनेता के तौर पर प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति का सार्वजनिक जीवन शानदार रहा और वह अपने प्रशासनिक कौशल और कुशाग्रता से उन जिम्मेदारियों निभाते थे, जो उनके कंधे पर आती थी। पूर्व राष्ट्रपति की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को आयोजित पहले प्रणब मुखर्जी मेमोरियल व्याख्यान में मोदी के संदेश को पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘ वह अद्वितीय बौद्धिक क्षमता से परिपूर्ण थे, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया।’’ प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दूरदृष्टि रखने वाले और राजनेता, प्रणब मुखर्जी का विभिन्न दलों के लोग सम्मान और प्रशंसा करते थे। वह सम्मानित सांसद थे, उनके भाषण और हस्तक्षेप बेहतरीण गुणवत्ता युक्त होते थे और यह उनके विभिन्न मुद्दों पर पकड़ को प्रतिबिंबित करती थी।’’ मोदी ने कहा,‘‘दशकों के अपने शानदार सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रशासनिक कुशलता और कुशाग्रता विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए दिखी, जो उनके कंधों पर आई।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का राष्ट्रपति रहते हुए मुखर्जी ने उच्च परंपरा को कायम रखा और देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को और मजबूत किया। उन्होंने रेखांकित किया कि मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन को लोगों के लिए और सुलभ बनाया। मोदी ने कहा,‘‘ मुझे प्रणब दा का मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझे कई नीतिगत मामलों पर उनकी पैनी दृष्टि वाली सलाह याद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम