लाइव न्यूज़ :

बिना वर्क एक्सपीरियंस गोवा के सरकारी विभागों में नहीं मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की बड़ी घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2022 07:57 IST

उत्तरी गोवा के तलेगांव में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रमोद सावंत ने कहा कि भविष्य में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक साल का कार्य अनुभव अनिवार्य कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के विभागों में भर्ती के लिए एक साल का कार्य अनुभव “अनिवार्य” बनाया जाएगाः गोवा सीएमसरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले निजी क्षेत्र में काम करके अनुभव प्राप्त करना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकार को कुशल कर्मचारी नियुक्त करने में मदद मिलेगी।

पणजीः गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के विभागों में भर्ती के लिए एक साल का कार्य अनुभव “अनिवार्य” बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए आवेदकों को सीधे सरकारी सेवा में नहीं लिया जाएगा।

सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले निजी क्षेत्र में काम करके अनुभव प्राप्त करना होगा। उत्तरी गोवा के तलेगांव में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि भविष्य में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक साल का कार्य अनुभव अनिवार्य कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकार को कुशल कर्मचारी नियुक्त करने में मदद मिलेगी। सावंत ने कहा कि उचित कर्मचारियों का चयन सुनिश्चित करने के लिए भर्ती नियमों (आरआर) में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। सावंत ने यह भी कहा कि भविष्य में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती अनिवार्य की जाएगी। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए