लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मुखर आलोचक प्रकाश राज ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान, नए साल पर ट्वीट कर दी जानकारी

By विकास कुमार | Updated: January 1, 2019 10:56 IST

ट्विटर पर नए साल के बधाई सन्देश में उन्होंने इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. प्रकाश राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हिस्सा लेने का एलान किया है.

Open in App

पिछले एक साल से मोदी सरकार की खुल कर आलोचना करने वाले बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने नए साल पर राजनीति में आने का एलान किया है. ट्विटर पर नए साल के बधाई सन्देश में उन्होंने इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. प्रकाश राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हिस्सा लेने का एलान किया है. हाल के दिनों में कमल हसन और रजनीकांत के बाद प्रकाश राज दक्षिण सिनेमा जगत के तीसरे ऐसे बड़े अभिनेता हैं जिन्होंने राजनीति में उतरने का एलान किया है. 

प्रकाश राज पिछले कुछ समय से लगातार मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला था और नेशनल अवार्ड लौटाने की धमकी तक दे डाली थी. प्रकाश राज ने हिंदी, तमिल और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में फिल्में की है. 

 

प्रकाश राज कर्नाटक से हैं, इसलिए उनके बैंगलोर या उसके आसपास से चुनाव लड़ने की बातें कही जा रही हैं. प्रकाश राज ने देश में असहिष्णुता बढ़ने की बातें कही थी. उन्होंने योगी सरकार पर भी कई मौकों पर निशाना साधा है. 

दक्षिण की राजनीति में वहां के अभिनेताओं का हमेशा से दबदबा रहा है. अब देखना होगा कि प्रकाश राज के चुनाव लड़ने के एलान के बाद किस तरह के नए राजनीतिक समीकरण बनते हैं. क्योंकि रजनीकांत का झुकाव जहां भाजपा की तरफ दिख रहा है तो वहीं कमल हसन ने महागठबंधन के साथ जाने के संकेत दिए हैं. 

टॅग्स :प्रकाश राजनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन