लाइव न्यूज़ :

'एक दूसरे को दोष देने और कोसने से प्रदूषण खत्म करने में मदद नहीं मिलेगी', जानें किसने दिया यह बयान

By भाषा | Updated: November 14, 2019 03:38 IST

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भरोसा जताया कि नई प्रौद्योगिकी से पराली जलाये जाने के खतरे को नियंत्रित किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा, आपने देखा है कि जब हवा चलती है, तो यह (प्रदूषण का स्तर) 100-150 (एक्यूआई) तक भी गिर जाता है। केन्द्र सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किये हैं: प्रकाश जावड़ेकर

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि पिछले एक पखवाड़े के कुछ दिनों में दिल्ली में 40 प्रतिशत तक प्रदूषण पराली जलाने से हुआ लेकिन ‘‘एक दूसरे को दोष देने और कोसने से कोई फायदा नहीं होगा।’’ उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि नई प्रौद्योगिकी से पराली जलाये जाने के खतरे को नियंत्रित किया जा सकेगा और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

सम-विषम योजना की अवधि बढ़ाये जाने की खबरों पर जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हमने देखा कि सम-विषम योजना के लागू होने के 10 दिनों के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 600 के साथ-साथ 200 भी पहुंचा। इसलिए मैं इस बात में नहीं जाना चाहता हूं कि सम-विषम योजना का (प्रदूषण) से क्या संबंध है।’’

दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण घटाने के उद्देश्य से चार नवम्बर से 15 नवम्बर तक सम-विषम योजना लेकर आई है। जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली की भौगोलिक स्थिति एक थाली (डिश) की तरह है, जिसके कारण हवा नहीं चलती है।

मंत्री ने कहा, ‘‘आपने देखा है कि जब हवा चलती है, तो यह (प्रदूषण का स्तर) 100-150 (एक्यूआई) तक भी गिर जाता है। लेकिन यदि हवा नहीं चलती है तो प्रदूषण का स्तर नहीं घटता है और इस कारण समस्या खड़ी हो जाती है।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किये हैं जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए