लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna 'Sex Scandal': फरार प्रज्वल रेवन्ना का सलाखों के पीछे जाना पक्का, एसआईटी ने आरोपों में जोड़ी बलात्कार की धारा 376

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2024 10:12 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का सलाखों के पीछे जाना अब पक्का हो गया है क्योंकि एसआईटी ने एफआईआर में बलात्कार की धारा 376 को भी जोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफरार जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का सलाखों के पीछे जाना अब पक्का हो गया हैएसआईटी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ केस में धारा 376 को भी जोड़ लिया हैबलात्कार की धारा 376 गैर-जमानती है, इसमें निरूद्ध होने वाले आरोपी का जेल जाना तय होता है

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का सलाखों के पीछे जाना अब पक्का हो गया है। कर्नाटक सरकार की ओर से रेवन्ना सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपों में बलात्कार की धारा 376 को भी जोड़ दिया है। धारा 376 गैर-जमानती है और इसके तहत निरूद्ध होने वाले आरोपी का जेल जाना तय होता है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार एसआईटी ने सेक्स टेप कांड में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। इस मामले में सांसद के खिलाफ यह दूसरा मामला है। रेवन्ना के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में धारा 376(2)(एन) बार-बार बलात्कार करना, 506 आपराधिक धमकी देना, 354ए(1)(ii) यौन संबंध की मांग करना, 354(बी) महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना, 354(सी) नग्न या अर्ध-नग्न तस्वीरें अपलोड करना और आईटी अधिनियम के तहत आरोप दर्ज किया गया हैं।

प्रज्वल रेवन्ना को एफआईआर में एकमात्र आरोपी के रूप में नामित किया गया है। एसआईटी के अधिकारियों ने बीते गुरुवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में एफआईआर की प्रति सौंपी। इससे पहले उनके घर पर काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धमकी, पीछा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि जांच टीम ने प्रज्वल रेवन्ना के घर के बाहर पेशी के लिए हाजिर होने के लिए नोटिस भी चस्पा कर दिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा-जेडीएस की ओर से हासन सीट से चुवाल लड़ रहे रेवन्ना का महिलाओं के साथ किये यौन शोषण का 2500 से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है।

खबरों के अनुसार प्रज्वल विवाद के तूल पकड़ने के बाद बीते 27 अप्रैल को बेंगलुरु से फरार होकर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट सिटी पहुंच गये हैं। उसके अगले दिन 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरासीपुर थाने में रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। प्रज्वल से जुड़े कथित यौन शोषण के वीडियो सोशल मीडिया में 24 अप्रैल से वायरल हो रहे थे। 

टॅग्स :रेपस्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीमबेंगलुरुकर्नाटकएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण