लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी भगवा आतंकवाद के फर्जी मामले के खिलाफ सत्याग्रह है: अमित शाह

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 17, 2019 18:29 IST

Lok Sabha Elections 2019: प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर कहा कि उनकी पार्टी की अनुशासन समिति इस मामले को देख रही है और बीजेपी बयान से असहमत है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवार भगवा आतंकवाद के फर्जी मामले के खिलाफ सत्याग्रह है।। अमित शाह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आए। पीएम ने पत्रकारों के सवालों के जवाब खुद नहीं दिए।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान लिए शुक्रवार (17 मई) की शाम प्रचार अभियान थम गया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मौजूद रहकर सबको चौंकाया। दरअसल, बीते पांच साल में बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली प्रेस कांफ्रेंस थी। पत्रकारों ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे वाले विवादित बयान पर भी सवाल किया।

दरअसल, भोपाल से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार (16 मई) को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक बयान में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। जिस पर बीजेपी नेतृत्व ने किनारा कर लिया था और प्रज्ञा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने बात कही थी।

प्रेस कांफ्रेंस में भी अमित शाह ने प्रज्ञा के विवादित बयान पर आधारित सवाल पर वही बात दोहराई जो वह पहले ही कह चुके थे। शाह ने कहा कि उनकी पार्टी की अनुशासन समिति इस मामले को देख रही है और बीजेपी प्रज्ञा के बयान से असहमत है। 

प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी को लेकर किए गए सवाल पर अमित शाह ने कहा, ''प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी भगवा आतंकवाद के फर्जी मामले के खिलाफ एक सत्याग्रह है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, कुछ लोग पहले समझौता एक्सप्रेस मामले में गिरफ्तार किए गए थे जोकि लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। भगवा आतंकवाद का एक फर्जी मामला बनाया गया था जिसमें आरोपियों को बरी कर दिया गया था।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप