लाइव न्यूज़ :

जोधपुर: सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र में लगे सचिन पायलट के समर्थन वाले पोस्टर, देखें तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: September 26, 2022 12:41 IST

आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस के 82 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी के प्रमुख नेता नाराज विधायकों को मनाने में लगे है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र सचिन पायलट के समर्थन वाले पोस्टर लगाए गए है। पोस्टर पर सचिन पायलट के फोटो के साथ नारे भी लिखे हुए है। यह फोटो तब सामने आया है जब राजस्थान में सियासी संकट जारी है।

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच जोधपुर में सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर लगाए गए है। आपको बता दें कि जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है और इस तरीके के कई पोस्टर वहां लगाए गए है। 

पोस्टर में सचिन पायलट के फोटे के साथ कुछ नारे भी लिखे हुए है। गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत के समर्थन में रविवार को कांग्रेस के 82 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही राजस्थान की सियासत गर्मा गई है। 

क्या लिखा है पोस्टर में

सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में कुछ पोस्टर लगाए गए है। इस पोस्टर में सचिन पायलट नजर आ रहे है साथ में उनके सपोर्ट में कुछ नारे भी लिखे हुए है। इन पोस्टर में नारे के रूप में "सत्यमेव जयते, नये युग की तैयारी" लिखे हुए है। 

आपको बता दें कि इस्तीफा देने वाले 82 विधायकों सचिन पायलट का विरोध कर रहे है। इस विरोध के बीच सचिन पायलट के समर्थकों द्वारा यह पोस्टर लगाए गए है। वहीं इस सब के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर चुटकी ली है। 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि अगर सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लेते है तो यह संभावना है कि सचिन पायलट राजस्थान के सीएम बन सकते है। 

राजस्थान में सियासी संकट पर क्या बोले अजय माकन

राजस्थान में जारी सियासी संकट पर बोलते हुए कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने कहा, "कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री की अनुमति से रखी गई थी। जो विधायक नहीं आए उनसे वन टू वन बात सुनने के लिए हम यहां आए हैं। कोई भी बात हो आप हमें कहें। कोई फैसला नहीं हो रहा है। जो आप कहेंगे वो बात हम दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष को बताएंगे।"

भाजपा ने कसा कांग्रेस पर तंज

राजस्थान राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भारत जोड़ो' में मनोरंजन कम हुआ अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है। कांग्रेस सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती हैं, जनता की सेवा नहीं करना चाहती... कांग्रेस में न दिशा है न नेता है।"  

टॅग्स :राजस्थानJodhpurअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार