लाइव न्यूज़ :

Porsche crash case: जनाब!, जमानत मत दीजिए, नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह देश से भाग जाएंगे 6 आरोपी, कोर्ट में पुणे पुलिस ने किया विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2024 13:34 IST

Porsche crash case: पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को दो आईटी पेशेवरों की मोटरसाइकिल को पोर्श कार द्वारा टक्कर मारने के कारण मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकार नशे में धुत एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही थी। आरोपी डॉ. अजय टावरे से संपर्क करके उसे प्रलोभन दिया गया था।प्रशासनिक और चिकित्सा प्रणाली में विश्वास कम हुआ।

Porsche crash case: पोर्श कार दुर्घटना मामले में छह आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने सोमवार को दावा किया कि ये प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मामले के कई प्रमुख गवाह उनसे डरते हैं। जांच अधिकारी (आईओ) गणेश इंगले ने अदालत को बताया कि अगर जमानत दी गई तो आरोपी भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह देश से भाग सकते हैं। पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को दो आईटी पेशेवरों की उनकी मोटरसाइकिल को पोर्श कार द्वारा टक्कर मारने के कारण मौत हो गई थी।

कथित तौर पर यह कार नशे में धुत एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त इंगले ने बताया कि नाबालिग के रक्त के नमूने बदलने की साजिश वडगांवशेरी इलाके के ईरानी कैफे में रची गई थी और आरोपी डॉ. अजय टावरे से संपर्क करके उसे प्रलोभन दिया गया था।

उन्होंने कहा, "हालांकि टावरे ने अन्य आरोपियों से कहा था कि वह सामने नहीं आएगा, लेकिन जांच से पता चलता है कि टावरे की पूरी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका है।" उन्होंने कहा कि षडयंत्र और अपराध कई स्थानों पर हुआ जैसे ईरानी कैफे, ससून जनरल अस्पताल, यरवदा पुलिस थाने, किशोर न्याय बोर्ड परिसर, डॉ. हेल्नोर का आवासीय परिसर आदि।

इंगले ने अदालत को बताया, "इन स्थानों से गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच व्यापक है और हम अन्य प्रमुख गवाहों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जब गवाहों को बुलाया जाता है, तो वे आरोपी की पृष्ठभूमि के कारण जांच एजेंसी के पास आने से डरते हैं, क्योंकि आरोपी प्रभावशाली हैं।" इंगले ने अदालत को बताया कि अपराध इतना गंभीर था कि इससे प्रशासनिक और चिकित्सा प्रणाली में विश्वास कम हुआ। 

टॅग्स :Pune Policecourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप