लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई 249 संग खराब श्रेणी में, इस दिन 300 को पार करने की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 10:03 IST

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार सुबह (पार्टिकुलेट मैटर्स) पीएम 10 और पीएम 2.5 की सांद्रता दिल्ली में 224 और 105 दर्ज की गई।मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पीएम 10 173 और पीएम 2.5 221 रहा।आनंद विहार में यह क्रमशः 448 और 218 था।

नई दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 पर दर्ज किया गया। सीएक्यूएम ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 22 अक्टूबर को 300 से अधिक रहने की संभावना है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के संचालन के लिए उप-समिति ने 22 अक्टूबर 2022 के लिए दिल्ली के एक्यूआई पूर्वानुमान के मद्देनजर एक आपातकालीन बैठक की। शुक्रवार सुबह (पार्टिकुलेट मैटर्स) पीएम 10 और पीएम 2.5 की सांद्रता दिल्ली में 224 और 105 दर्ज की गई।

आनंद विहार में यह क्रमशः 448 और 218 था। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पीएम 10 173 और पीएम 2.5 221 रहा। 100 से 200 के बीच एक्यूआई 'मध्यम' होता है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान  के अनुसार, यदि हवा की गुणवत्ता और बिगड़ती है, तो विभिन्न प्रदूषण विरोधी उपाय प्रभावी हो जाएंगे, जिन्हें चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है जैसे कि स्टेज I-'खराब' श्रेणी यदि AQI 201-300 के बीच है; चरण II- 'बहुत खराब' यदि एक्यूआई 301-400 के बीच है; चरण III- 'गंभीर' यदि एक्यूआई 401-450 है और चरण IV- 'गंभीर प्लस' यदि एक्यूआई 450 से ऊपर है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए