लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण के जेएनयू दौरे को लेकर राजनीति गरमाई, कांग्रेस भाजपा आमने-सामने

By शीलेष शर्मा | Updated: January 9, 2020 06:20 IST

सूत्र बताते है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर दीपिका पर दबाव बनाने के लिए उनकी फिल्म ‘छपाक’ के साथ-साथ ना केवल उन पर बल्कि उन तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है जो सरकार के खिलाफ अपने  स्वर को मुखर कर रहे है.

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल का कहना था कि यदि कोई अभिनेता या अभिनेत्री किसी के समर्थन में खड़ा होता है तो ये लोग इसे राष्ट्र विरोधी या गद्दार करार दे देते है. भाजपा सांसद रामवीर सिंह विदुड़ी ने दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का बहिष्कार करने की सार्वजनिक अपील जारी की है।

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय जाने को लेकर नई राजनीतिक जंग शुरु हो गई है. भाजपा ने दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का बहिष्कार करने का जहां फरमान जारी कर दिया है वहीं कांग्रेस दीपिका के समर्थन में उतर आई है. कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा सहित अनेक नेताओं ने उन भाजपा नेताओं  की कड़ी आलोचना की है जो दीपिका का विरोध कर रहे है और उसकी फिल्म का बहिष्कार.

 पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया ‘‘भारत की आत्मा को कुचलना बंद करो, तुम्हारे और भक्तो द्वारा कोई आर्टिस्ट विरोध नहीं कर सकता, कोई आर्टिस्ट इस मकसद के साथ खड़ा नहीं हो सकता  और कोई आर्टिस्ट यह अधिकार नहीं रखता कि वह अपनी अभिव्यक्ति को प्रकट करे.‘छपाक’ इसी आर्टिस्ट के बावत नहीं बल्कि उन हजारों महिलाओं के बारे में जो एसिड अटैक की शिकार हुई है.’’

कपिल सिब्बल का कहना था कि यदि कोई अभिनेता या अभिनेत्री किसी के समर्थन में खड़ा होता है तो ये लोग इसे राष्ट्र विरोधी या गद्दार करार दे देते है.

दूसरी ओर भाजपा सांसद रामवीर सिंह विदुड़ी ने दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का बहिष्कार करने की सार्वजनिक अपील जारी कर दी लेकिन सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सधे हुए शब्दों में यह कहकर बात टाल दी कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और किसी को कही भी जाने की स्वतंत्रता है.  

लेकिन सूत्र बताते है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर दीपिका पर दबाव बनाने के लिए उनकी फिल्म ‘छपाक’ के साथ-साथ ना केवल उन पर बल्कि उन तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है जो सरकार के खिलाफ अपने  स्वर को मुखर कर रहे है. इसके तहत फिल्मों का बहिष्कार करने के साथ-साथ बैक चैनल से यह दबाव भी बनाया जा रहा है कि सरकार का विरोध करना बंद करें अन्यथा वे उसके परिणाम के लिए तैयार रहें हालांकि इसके औपचारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की जा रही है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणदीप सुरजेवालाकपिल सिब्बलजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया