लाइव न्यूज़ :

नफरत की राजनीति खत्म करने के लिए 100 से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कहा- आप की चुप्पी गूंज रही है

By विशाल कुमार | Updated: April 27, 2022 11:12 IST

108 पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि हमारे संविधान को इतनी सावधानी से संरक्षित करने के लिए जिस अद्वितीय समकालिक सामाजिक ताने-बाने के बिखरने की संभावना है। इस विशाल सामाजिक खतरे के सामने आपका मौन बहरा कर देने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में कहा गया कि उनका मानना है कि हम जिस खतरे का सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है।आप उस नफरत की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान करें जो आपकी पार्टी के नियंत्रण वाली सरकारें इतनी मेहनत से कर रही हैं।राज्य सरकारें वर्तमान मामलों में पूरी तरह से शामिल दिख रही हैं।

नई दिल्ली: 108 पूर्व नौकरशाहों के एक समूह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन पन्नों के पत्र में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से कई भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक सिस्टम के लिए खतरा है क्योंकि राज्य सरकारें वर्तमान मामलों में पूरी तरह से शामिल दिख रही हैं।

पत्र में कहा गया कि उनका मानना है कि हम जिस खतरे का सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है और केवल संवैधानिक नैतिकता और आचरण ही दांव पर नहीं है। पत्र में आगे कहा गया कि हमारे संविधान को इतनी सावधानी से संरक्षित करने के लिए जिस अद्वितीय समकालिक सामाजिक ताने-बाने के बिखरने की संभावना है। इस विशाल सामाजिक खतरे के सामने आपका मौन बहरा कर देने वाला है।

प्रधानमंत्री को लिए गए पत्र में कहा गया कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आपके वादे को दिल से लेते हुए, आपकी अंतरात्मा से अपील करते हैं। पत्र में आगे कहा गया कि हम आशा करते हैं कि 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के इस वर्ष में, पक्षपातपूर्ण विचारों से ऊपर उठकर, आप उस नफरत की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान करेंगे जो आपकी पार्टी के नियंत्रण वाली सरकारें इतनी मेहनत से कर रही हैं।

पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) शिवशंकर मेनन, पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह, पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई, दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के प्रमुख सचिव टीकेए नायर पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं। जूलियो रिबेरो, रवि बुद्धिराजा, वीपी राजा, मीरान बोरवणकर और अन्ना दानी महाराष्ट्र के कुछ नौकरशाह हैं जिन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

टॅग्स :हेट स्पीच नरेंद्र मोदीखत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर