शनिवार सुबह 8 बजे चुपके से लिया शपथ और मंगलवार शाम 4 बजे इस्तीफा, 80 घंटे की सरकार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 16:18 IST2019-11-26T15:56:05+5:302019-11-26T16:18:07+5:30
शनिवार सुबह 8 बजे शपथ ग्रहण समारोह किया गया। लेकिन 78 घंटे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने इस्तीफा दिया। 80 घंटे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफा दे दिया।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
महाराष्ट्र में राजनीति जारी है। महाराष्ट्र में शनिवार तड़के पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद भाजपा-राकांपा सरकार ने प्रभार संभाला था। शनिवार सुबह 8 बजे शपथ ग्रहण समारोह किया गया। लेकिन 78 घंटे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने इस्तीफा दिया।
80 घंटे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफा दे दिया। कल विधानसभा में प्लोर टेस्ट होना था। गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने की घोषणा की। इस आशय का राज-पत्र केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर जारी किया।
Devendra Fadnavis: We had decided that we will never indulge in horse trading, that we will never try to break away any MLA. Those who said that we indulge in horse trading bought the entire horse stable. #Maharashtrapic.twitter.com/Ys72S9aPTA
— ANI (@ANI) November 26, 2019
कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित राज-पत्र के अनुसार, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसार, मैं भारत का राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, मेरे द्वारा 12 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र राज्य के संबंध में की गई घोषणा को निरस्त करता हूं, जो 23 नवंबर 2019 से प्रभावी है।’’
Devendra Fadnavis resigns as the Chief Minister of #Maharashtra. pic.twitter.com/45ysg3CMx3
— ANI (@ANI) November 26, 2019
राष्ट्रपति शासन हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़नवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के 18 दिन बाद भी कोई राजनीतिक हल नहीं निकल सकने की स्थिति में 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
Devendra Fadnavis: I doubt that this three-wheeler govt will be stable but BJP will work as an effective opposition and try to raise the voice of people https://t.co/23OXat2Lki
— ANI (@ANI) November 26, 2019
शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राउत ने कहा, ‘‘ अजित दादा ने इस्तीफा दे दिया है और अब वह हमारे साथ हैं। उद्धव ठाकरे अब अगले पांच वर्ष तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे।’’