लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजप्रताप यादव द्वारा सरकारी हेलकॉप्टर के निजी इस्तेमाल पर सियासत गरमाई, भाजपा ने उठाया सवाल-कही यह बात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2023 22:16 IST

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव पटना से सरकारी हेलिकॉप्टर से रोहतास गए थे। तेजप्रताप यादव का जो टूर प्रोग्राम जारी हुआ, उसमें कहा गया कि वे सरकारी हेलीकॉप्टर से रोहतास के अख्तियारपुर के रामधारी सिंह स्मृति परिसर में 10:50 पर पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा सरकारी हेलकॉप्टर के इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो रहे है।आरोप है कि दिखाने के लिए बीच में पार्क का निरीक्षण कार्यक्रम जोड़ दिया ताकि सवाल न उठे। ऐसे में इसे लेकर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है और इस पर तंज भी कसा है।

पटना:बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन व पुण्य तिथि में शामिल होने के लिए सरकारी हेलकॉप्टर का इस्तेमाल किए जाने पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने तेजप्रताप पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अजब-गजब सरकार है। जब सरकार अपनी हो तो हेलिकॉप्टर किस खेत की मूली है? 

लिहाजा वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सरकारी खर्चे वाली हेलिकॉप्टर को अपने निजी कार्यक्रम के लिए उपयोग किया है। दिखाने के लिए बीच में पार्क का निरीक्षण कार्यक्रम जोड़ दिया ताकि सवालों से बचा जा सके। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए निखिल आनंद ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने निजी यात्रा एवं निजी कार्यक्रमों के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं। मामले में निखिल आनंद ने कहा, पिछले दिनों तेज प्रताप ने देर रात एक एक्सीडेंट के बाद शराबी को पुलिस प्रशासन को पकड़वाया था, जिसके बाद में नीतीश कुमार ने पीठ थपथपाकर शाबासी दी थी। हो सकता है कि नीतीश जी ने इनाम के तौर पर तेजप्रताप को हेलीकॉप्टर से घूमने की आजादी दे दी है। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेज प्रताप के हेलीकॉप्टर यात्रा में पुष्पांजलि, स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण, पूजा- पाठ, अपने निजी लोगों से मुलाकात और घूमने- फिरने के लिए हेलीकॉप्टर पर उड़ान भर रहे है। सिर्फ दिखावे के लिए अधिकारियों को दबाव देकर इसमें एक सरकारी कार्यक्रम जबरन घुसा दिया गया है ताकि कोई सवाल ना उठाए। 

समाधान यात्रा में हो रही है घटनाएं

उधर नीतीश कुमार कुमार अपने तथाकथित समाधान से ज्यादा विवाद यात्रा पर जब से गए हैं, अलग-अलग तरह के विवाद और घटनाक्रम चल रहे हैं। नीतीश कुमार को डराकर- हड़काकर- बेवकूफ बनाकर राजद के मंत्री सरकारी पैसे पर ऐश- मौज कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप यादव पटना से सरकारी हेलिकॉप्टर से रोहतास गए थे। तेजप्रताप यादव का जो टूर प्रोग्राम जारी हुआ, उसमें कहा गया कि वे सरकारी हेलीकॉप्टर से रोहतास के अख्तियारपुर के रामधारी सिंह स्मृति परिसर में 10:50 पर पहुंचेंगे। 

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार