लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार में राजनीति जमावड़ा, जदयू के भोज में जुटेगा एनडीए, लालू जेल में खाएंगे चूड़ा-दही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 17:23 IST

जदयू के भोज में एनडीए सहित अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, दही-चूड़ा भोज के बहाने एनडीए अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगा। वहीं, इस बार भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मकर संक्रांति जेल में ही मनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देलालू की गैर-हाजिरी में पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन नहीं किया जा रहा है। भाजपा और राजद की ओर से चूड़ा-दही भोज नहीं रखा गया है।

बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर सियासी दही-चूड़ा भोज की तैयारी जोरों पर है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को होने जा रहे दही-चूड़ा भोज के लिए सभी को खुला आमंत्रण दिया है।

जदयू के भोज में एनडीए सहित अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, दही-चूड़ा भोज के बहाने एनडीए अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगा। वहीं, इस बार भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मकर संक्रांति जेल में ही मनेगी।

लालू की गैर-हाजिरी में पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण बुधवार को वहां सन्नाटा पसरा रहेगा। जदयू के भोज को इस साल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा और राजद की ओर से चूड़ा-दही भोज नहीं रखा गया है।

वहीं, तीन तलाक, सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर जदयू और भाजपा के नेताओं के बीच पिछले दिनों तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनआरसी को बिहार को लागू नहीं करने की बात कह चुके हैं,जिससे जदूय और भाजपा में मतभेद की खबरें आ रही हैं।

भोज की तैयारी शुरू, परोसे जाएंगे राज्यभर से व्यंजन

प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर दिये जाने वाले इस भोज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि उनके मकर संक्रांति भोज में राज्यभर का स्वाद शामिल रहेगा।

मोतिहारी, भागलपुर, बांका, कैमूर, भोजपुर का कतरनी चूड़ा, तो पटना समेत कई जिलों का 'ढेला जैसा दही' भोज का मुख्य आकर्षण होगा। गया, भोजपुर, रोहतास आदि के मीठे-कुरमुरे तिलकुट लोगों के बीच मिठास बढ़ाएंगे।

चटपटे आलू दम समेत आधा दर्जन जिलों की सब्जियां परोसी जाएंगी। खबर के मुताबिक, 20 क्विंटल चूड़ा, 10 क्विंटल दही, तीन क्विंटल भूर्रा और चीनी, जबकि करीब 12 क्विंटल सब्जी लोगों को परोसे जाने की तैयारी है।

लालू की मकर संक्रांति फिर अस्पताल में ही मनेगी

मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा के भोज के बहाने सियासी गलियारे में एकता का संदेश देनेवाले लालू प्रसाद यादव इस साल भी जेल में ही मकर संक्रांति मनाएंगे. लालू लगातार तीसरे साल रांची के रिम्स में दही-चूड़ा खाकर मकर संक्रांति मनाएंगे। हालांकि, किडनी, ब्लड शूगर और रक्तचाप से जूझ रहे लालू यादव की सेहत को देखते हुए ही चिकित्सक उन्हें दही-चूड़ा उपलब्ध कराएंगे। लालू की सेहत के मद्देनजर चिकित्सकों ने उनके खान-पान पर पाबंदियां लगा रखी हैं।

टॅग्स :बिहारलोकमत समाचारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी