लाइव न्यूज़ :

कश्मीर बनाम जम्मू में बदलते मुद्दे में राजनीति दल कूदने लगे, वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस के दाखिले का मुद्दा अब सांप्रदायिक हो चला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 24, 2025 16:47 IST

न्होंने कहा कि वे ज्यादा दिन अपना रंग नहीं छिपा सकते। वे कश्मीर में अजान के लिए अपना भाषण रोकने का नाटक करेंगे, लेकिन जो लोग अजान को मानते हैं, वही भाजपा उन्हें एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से बाहर निकाल देगी, भले ही स्टूडेंट्स में काबिलियत हो और उन्होंने सीटों के लिए पैसे दिए हों।

Open in App

जम्मू: वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस के दाखिले का मुद्दा अब सांप्रदायिक हो चला है। हालत यह है कि इसमें राजनीतिक दलों के कूद जाने से मामला कश्मीर बनाम जम्मू भी बनता जा रहा है। हालत यह है कि भाजपा के कदमों पर रिएक्ट करते हुए नेकां के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने भाजपा के कथित तौर पर बांटने वाले, नफरत भरे और सांप्रदायिक तरीके से चलाए गए मेमोरेंडम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा दिन अपना रंग नहीं छिपा सकते। वे कश्मीर में अजान के लिए अपना भाषण रोकने का नाटक करेंगे, लेकिन जो लोग अजान को मानते हैं, वही भाजपा उन्हें एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से बाहर निकाल देगी, भले ही स्टूडेंट्स में काबिलियत हो और उन्होंने सीटों के लिए पैसे दिए हों।

इसी तरह से पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद लोन ने भी भाजपा पर मेडिकल साइंस को सांप्रदायिक करने के कांसेप्ट के साथ एक्सपेरिमेंट करने का आरोप लगाया। लोन ने कहा कि मुझे बस उम्मीद है कि वे समझेंगे कि नीट नाम का एक सही एडमिशन टेस्ट होता है और वह एक आल इंडिया टेस्ट है। इसमें देश के सबसे अच्छे दिमाग वाले लोग उस एग्जाम में बैठते हैं और जो चुने जाते हैं, वे डाक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिर ये डाक्टर लोगों की सेवा करते हैं, उनका इलाज करते हैं, सर्जरी करते हैं।

जानकारी के लिए यह विवाद जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी शेष पाल वैद ने शुरू किया था, जिन्होंने दिल्ली लाल किले में हुए ब्लास्ट के बाद जिसमें डा उमर नबी आई 20 कार चलाते हुए पाए गए थे, इस मामले को उठाया था। 11 नवंबर को वैद ने एक्स पर लिखा कि कटरा मेडिकल कालेज में लगभग 70 प्रतिशत सीटें कश्मीर के छात्रों को दी गई थीं। उन्होंने कहा कि कटरा मेडिकल कालेज को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से फंड मिलता है, और श्राइन बोर्ड का पूरा इकोसिस्टम, जिसमें मेडिकल कालेज भी शामिल है, मंदिर में आने वाले हिंदू तीर्थयात्रियों के डोनेशन से ही फंड होता है। 

उन्होंने आगे लिखा कि और फिर हम देखते हैं कि डा मुजम्मिल या डा नबी जैसे डाक्टर, शायद ऐसे इंस्टीट्यूशन से ग्रेजुएट होकर, वही कर रहे हैं जो वे हमेशा करते हैं। कौन जिम्मेदार है? क्या किया जाना चाहिए था, और क्या अभी भी किया जा सकता है? मैं यह आपके अच्छे फैसले पर छोड़ता हूं। हालांकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के यूथ लीडर आदित्य गुप्ता ने वैद की आलोचना की। वे कहते थे कि जब एक बार सम्मानित आफिसर फुल-टाइम नफरत फैलाने वाला बन जाता है, तो गिरावट साफ दिखती है। कटरा मेडिकल कालेज ने नीट के नियमों का पूरी तरह से पालन किया और श्राइन बोर्ड मेडिकल कालेज कोई माइनारिटी इंस्टीट्यूशन नहीं है।

वैसे भाजपा नेताओं ने वैद का साथ दिया और जम्मू शहर में कई राइट-विंग ग्रुप्स ने श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। यूनिवर्सिटी बोर्ड ने अभी तक इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरMBBSBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?