लाइव न्यूज़ :

केरल में राजनीतिक नेताओं ने स्टैन स्वामी के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई केरल में विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने मानवाधिकार कार्यकर्ता और एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी स्टैन स्वामी के निधन पर सोमवार को दुख जताया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा ‘इंसाफ के साथ इस तरह के उपहास की हमारे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।’

आदिवासी अधिकारी कार्यकर्ता और जेसुइट पादरी स्वामी (84) का आज दोपहर मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विजयन के अलावा मंत्री के राजन, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और विपक्ष के पूर्व नेता रमेश चेन्नीथला उन नेताओं में शामिल रहे जिन्होंने स्वामी के निधन पर दुख जताया।

विजयन ने ट्वीट किया, “फादर स्टैन स्वामी के निधन से गहरा दुख हुआ है। यह अनुचित है कि एक व्यक्ति जिसने हमारे समाज के सबसे दबे-कुचले तबके के लिए जीवन भर संघर्ष किया, उसकी मौत हिरासत में हुई।” मुख्यमंत्री ने कहा, “इंसाफ के साथ इस तरह के उपहास की हमारे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हार्दिक संवेदनाएं।”

चांडी ने कहा कि स्वामी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की अंतरात्मा में "दर्दनाक स्मृति" में बने रहेंगे। चेन्नीथला ने एक बयान में कहा, “स्टैन स्वामी राज्य आतंकवाद के पीड़ित थे और आज भारतीय लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी ।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वामी को इलाज मुहैया कराने में विफल रही है।

केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने स्वामी के निधन पर दुख जताया है और कहा है कि उन्होंने झारखंड में आदिवासी समुदाय के लिए काम किया ।

बंबई उच्च न्यायालय के 28 मई के आदेश के बाद से स्वामी का मुंबई होली फैमिली हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ इयान डिसूजा और कार्यकर्ता के वकील मिहिर देसाई ने उच्च न्यायालय को बताया कि दिल का दौरा पड़ने से स्वामी का निधन हो गया। स्वामी का होली फैमिली अस्पताल में उपचार चल रहा था।

स्वामी को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर