लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, बेनतीजा रही पुलिस के साथ हुई बैठक

By भाषा | Updated: November 12, 2019 03:27 IST

delhi police vs Lawyer पुलिस-वकील हिंसा: दो नवंबर को हुए टकराव में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हुए थे। इसके विरोध में छह जिला अदालतों के वकील चार नवंबर से हड़ताल पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवकीलों के साथ टकराव की आशंका से न्यायाधीशों की सहायता के लिए अदालत कक्षों में तैनात पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आये। अदालतें मंगलवार को गुरुपर्व के उपलक्ष्य में बंद रहेंगी।

 दिल्ली में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच दो नवम्बर को हुए संघर्ष के विरोध में दिल्ली की जिला अदालतों में वकील बुधवार को भी कामकाज का बहिष्कार जारी रखेंगे। सभी छह जिला अदालतों की बार एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन की समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह शर्मा ने कहा कि सोमवार को हुई एक बैठक में निर्णय लिया गया कि वकीलों पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

इस मांग को लेकर सभी जिला अदालतों में वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। अदालतें मंगलवार को गुरुपर्व के उपलक्ष्य में बंद रहेंगी। नयी दिल्ली जिला अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य आर के वाधवा ने कहा कि चूंकि वकील न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, इसलिए जिला अदालतों में कोई काम नहीं हुआ। इस बीच वकीलों और बार संघों के कर्मियों ने तीस हजारी अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की सुरक्षा जांच जारी रखी।

वकीलों के साथ टकराव की आशंका से न्यायाधीशों की सहायता के लिए अदालत कक्षों में तैनात पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आये। ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि रविवार को ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों, दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका, जिसके चलते ये हड़ताल जारी रही।

कसाना ने कहा, ‘‘हमारे सहयोग के बावजूद वकीलों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसलिए दिल्ली की सभी जिला अदालतों में पूरी तरह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हमारी मांग थी कि वकीलों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए।’’

टॅग्स :पुलिस बनाम वकीलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी